• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने

असूस ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने

असूस ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने
विज्ञापन
सीईएस 2017 शो में बुधवार को होने वाले असूस के इवेंट से पहले, क्वालकॉम ने गलती से कंपनी के आने वाले टैंगो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने का खुलासा कर दिया। अगर क्वालकॉम के ब्लॉग पर भरोसा किया जाए तो, असूस सीईएस में इस हफ्ते ज़ेनफोन एआर लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन टैंगो इनेबल होने के साथ ही डेड्रीम रेडी भी है।

क्वालकॉम ने हालांकि बाद में ब्लॉग पोस्ट को हटा लिया लेकिन जीएसएमअरीना और दूसरी वेबसाइट ने इसे देख लिया। इस पोस्ट से खुलासा होता है कि असूस ज़ेनफोन एआर दुनिया का पहला मोबाइल डिवाइस है जो टैंगो इनेबल है और डेड्रीम रेडी भी है। स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को इससे पहले गूगल पिक्सल और वनप्लस 3टी में दिया जा चुका है। याद दिला दें कि गूगल के प्रोजेक्ट टैंगो मिशन के तहत स्मार्टफोन में ऑग्युमेंटेड रियलिटी से टैंगो की शुरुआत हुई। पहला टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो है और अब असूस ज़ेनफोन एआर दुनिया का दूसरी टैंगो स्मार्टफोनन होगा।

असूस सीईएस में एक बड़ी पेशकश करना चाहती थी लेकिन क्वालकॉम ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी। टिप्सटर इवान ब्लास ने भी असूस ज़ेनफोन एआर की लीक तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें इस डिवाइस का अगला व पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। इस लीक में डिवाइस के स्लीक लुक को रियर पर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। अगले हिस्से में एक होम बटन है और शायद इसी में फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है।

क्वालकॉम ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया कि टैंगो डिवाइस में सिर्फ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर ही काम कर सकते हैं और भविष्य में आने वाले प्रोसेसर भी इसी क्षमता के साथ आएंगे। इसके अलावा, असूस ज़ेनफोन एआर के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है। बुधवार को लॉन्च इवेंट में इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। गैज़ेट्स 360 लास वेगास में होने वाले सीईएस 2017 से आपको सीधे जानकारी पहुंचाएगा। बने रहिए हमारे साथ।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »