Asus ZenFone AR आज भारत में होगा लॉन्च

असूस गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर लॉन्च करेगी। असूस ने इस साल सीईएस 2017 में गूगल के टैंगो ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले अपने ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। असूस ज़ेनफोन में 8 जीबी रैम है।

Asus ZenFone AR आज भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
असूस गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर लॉन्च करेगी। असूस ने इस साल सीईएस 2017 में गूगल के टैंगो ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले अपने ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। असूस ज़ेनफोन में 8 जीबी रैम है। कंपनी ने पिछले महीने अपने विभिन्न सोशल मीडिया चैनल पर Asus ZenFone AR स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से जुड़े टीज़र जारी किए थे। और अब कंपनी ने पिछले हफ्ते ही आज होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए थे।  कंपनी ने ज़ेनफोन एआर के टीज़र और लॉन्च इनवाइट में हैशटैग “#DareToDream” का इस्तेमाल किया है।

याद दिला दें कि गूगल के ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म के साथ आने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। Asus ZenFone AR फोन, गूगल का नया वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। दूसरे ज़ेनफोन स्मार्टफोन की तरह ही ज़ेनफोन एआर में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि वर्चुअल रियलिटी में अहम रोल निभाएगा। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस में 79 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।

Asus ZenFone AR में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे टैंगो के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के ऐलान के बाद, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को एक टैंगो और डेड्रीम-रेडी डिवाइस के लिए चुना जाना थोड़ा पुराना लगता है। असूस ने इस इवेंट में पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी फोटोकोलाज, गैलरी और ज़ेनसर्किल ऐप में एक्सक्लूसिव तौर पर असूस ज़ेनयूआई वीआर 360 डिग्री ऐप सपोर्ट देगी।

ज़ेनफोन एआर में वैपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा। कैमरे की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे में ट्राईटेक+ ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल पीडीएएफ, सेकेंड-जेनरेशन लेज़र फोकस और कॉन्टीन्युस फोकस भी है। रियर कैमरा 4-एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करता है। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 3-एक्सिस ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट भी है। Asus ZenFone AR एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Does augmented reality well
  • Daydream ready
  • कमियां
  • Overheats when using AR for a long time
  • Competition offer better SoC at the same price
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »