असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा

असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 36,000 रुपये है
  • कंपनी ने 32 जीबी व 64 जीबी वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है
  • ज़ेनफोन 3 ज़ूम में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
असूस ने सोमावार को चीन में ज़ेनफोन पेगासुस 3एस स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में सीईएस 2017 में लॉन्च हुए ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत का भी खुलासा कर दिया। असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम के 128 जीबी स्टोरेज वाले टॉप-वेरिएंट की कीमत करीब 3,699 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) होगी। वहीं 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

असूस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम को 2017 की पहली तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन नेवी ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इस फोन को कंपनी सबसे 'पतला और हल्का' स्मार्टफोन बता रही है। 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 मिलीमीटर है जबकि वज़न 170 ग्राम है। पिछले ज़ेनफोन ज़ूम वेरिएंट की तरह ही ज़ेनफोन 3 ज़ूम भी एक पावर बैंक की तरह काम कर सकता है और इससे दूसरे स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कवर दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ 12 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा जबकि 2.3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12एक्स ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। ज़ेनफोन एआर की तरह ही कैमरे के लिए ट्राईटेक+ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल-पीडीएएफ, 4-एक्सिस ओआईएस और 3-एक्सिस ईआईएस दिया गया है। वहीं आगे की तरफ, ज़ेनफोन 3 ज़ूम में सोनी आईएमएक्स214 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और एक स्क्रीन फ्लैश के साथ 13 मेगाापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »