Asus ZenFone AR की बिक्री मध्य जून में होगी शुरू, कंपनी ने की पुष्टि

असूस ज़ेनफोन एआर के रिलीज़ होने की तारीख का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। सबसे पहले सीईएस 2017 में पेश किए गए ज़ेनफोन एआर को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गूगल ने अपने आई/ओ डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि फोन को गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। अब, कंप्यूटेक्स 2017 में, असूस के सीईओ जेरी शेन ने खुलासा किया कि फोन को मध्य जून में ताइवान में और इसके बाद जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2017 12:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ऑग्युमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी दोनों फ़ीचर दिए गए हैं
  • सीईएस 2017 में इस स्मार्टफोन को सबसे पहले पेश किया गया था
  • कंप्यूटेक्स 2017 में इस फोन की उपलब्धता की जानकारी सीईओ ने दी
असूस ज़ेनफोन एआर के रिलीज़ होने की तारीख का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। सबसे पहले सीईएस 2017 में पेश किए गए ज़ेनफोन एआर को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गूगल ने अपने आई/ओ डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि Asus ZenFone AR को गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। अब, कंप्यूटेक्स 2017 में, असूस के सीईओ जेरी शेन ने खुलासा किया कि  ZenFone AR को मध्य जून में ताइवान में और इसके बाद जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है।

Asus ZenFone AR की उपलब्धता का खुलासा शेन ने एनगैज़ेट के साथ बातचीत में किया। एनगैज़ेट ने लिखा कि, 100 में से करीब 50 टैंगो एआर ऐप्स अब स्मार्टफोन पर ठीक तरह से चलते हैं। याद दिला दें कि, असूस ज़ेनफोन एआर 8 जीबी रैम के साथ आने वाले चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है। और गूगल के ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म के साथ आने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। यह फोन, गूगल का नया वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम भी सपोर्ट करता है।

इसमें मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। दूसरे ज़ेनफोन स्मार्टफोन की तरह ही ज़ेनफोन एआर में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि वर्चुअल रियलिटी में अहम रोल निभाएगा। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस में 79 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।

Asus ZenFone AR में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे टैंगो के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के ऐलान के बाद, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को एक टैंगो और डेड्रीम-रेडी डिवाइस के लिए चुना जाना थोड़ा पुराना लगता है। असूस ने इस इवेंट में पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी फोटोकोलाज, गैलरी और ज़ेनसर्किल ऐप में एक्सक्लूसिव तौर पर असूस ज़ेनयूआई वीआर 360 डिग्री ऐप सपोर्ट देगी।
Advertisement

ताइवानी कंपनी ने बताया कि ज़ेनफोन एआर में वैपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा। कैमरे की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे में ट्राईटेक+ ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल पीडीएएफ, सेकेंड-जेनरेशन लेज़र फोकस और कॉन्टीन्युस फोकस भी है। रियर कैमरा 4-एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करता है। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 3-एक्सिस ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट भी है। Asus ZenFone AR एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Does augmented reality well
  • Daydream ready
  • Bad
  • Overheats when using AR for a long time
  • Competition offer better SoC at the same price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.