Asus ZenFone 7 में दिया जा सकता है एलसीडी डिस्प्ले पैनल, और भी जानकारी लीक

एक जापानी टेक ब्लॉग का दावा है कि Asus Zenfone 7 में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा।

Asus ZenFone 7 में दिया जा सकता है एलसीडी डिस्प्ले पैनल, और भी जानकारी लीक

Asus Zenfone 7 के साथ कंपनी Asus Zenfone 7 Pro भी लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 7 सीरीज़ 26 अगस्त को होगी लॉन्च
  • ज़ेनफोन 7 के साथ ज़ेनफोन 7 प्रो भी हो सकता है लॉन्च
  • ज़ेनफोन 7 में मिल सकता है एलसीडी डिस्प्ले पैनल और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Asus ZenFone 7 6.4-इंच के फुल-एचडी+ 60 हर्ट्ज़ एलसीडी डिस्प्ले और संभवतः एक नए लीक के अनुसार साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। असूस ज़ेनफोन 7 सीरीज़ को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, जैसा कि पहले कंपनी द्वारा पुष्टि की गई थी और अब इसके लॉन्च से पहले, डिस्प्ले के बारे में कुछ जानकारियां Asus ROG Phone 3 के कर्नेल सोर्स के जरिए सामने आई हैं। Asus Zenfone 7 कथित तौर पर डुअल सिम कार्ड और एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

जापानी टेक ब्लॉग Reameizu की एक रिपोर्ट के अनुसार, Asus ROG Phone 3 के कर्नेल सोर्स ने कथित तौर पर आगामी Asus Zenfone 7 के डिस्प्ले के बारे में कुछ जानकारियां दी हैं। फोन में 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 pixels) एलसीडी पैनल शामिल हो सकता है, जो डिस्प्ले निर्माता BOE द्वारा निर्मित होगा। माना जा रहा है कि इस डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा।

क्योंकि यह एक एलसीडी डिस्प्ले है, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं हो सकता, जिसके बारे में बात करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि असूस ज़ेनफोन 7 पर मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर Goodix द्वारा बनाया गया है और इसमें सेंसर IC "gf3626" है। यह सभी जानकारी कर्नेल सोर्स से मिली हैं। यही सेंसर Honor X10 पर भी दिया गया है, जो साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। ऐसा हो सकता है कि Asus ZenFone 7 भी समान साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आए।

इसके अलावा, फोन में ड्यूल-सिम कार्ड के लिए सपोर्ट और साथ ही स्टोरेज के विस्तार के लिए एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी पुष्टि की गई है कि Asus द्वारा ज़ेनफोन 7 में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि यह पुष्टि क्वालकॉम द्वारा भी की जा चुकी है।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर साझा किया है कि ZenFone 7 एक एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस फ्लिप मैकेनिज़्म वाले मॉड्यूल के साथ आएगा। यादव के ट्वीट के मुताबिक, रियर कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का Sony IMX363 इमेज सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेंसर शामिल होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »