Asus ZenFone 6 के डिज़ाइन का टीज़र ज़ारी, 16 मई को होगा लॉन्च

आधिकारिक टीज़र को गुरुवार को ज़ारी किया गया ताकि Asus ZenFone 6 के बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिजाइन को दिखाया जा सके। टीज़र नए फोन के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं करता है।

Asus ZenFone 6 के डिज़ाइन का टीज़र ज़ारी, 16 मई को होगा लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Asus

ख़ास बातें
  • नया ज़ेनफोन हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आएगा
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है यह फोन
  • Asus ZenFone 6 में होगा बिना बेज़ल और बिना नॉच वाला डिजाइन
विज्ञापन
Asus ZenFone 6 को 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले नए ZenFone हैंडसेट का टीज़र सोशल मीडिया पर ज़ारी हुआ है। Asus के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए टीज़र में असूस ज़ेनफोन 6 का बिना बेज़ल वाला डिज़ाइन नज़र आ रहा है। इसके अलावा असूस के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच नहीं होने की पुष्टि हो गई है। ZenFone 6 के टीज़र में इस्तेमाल किया गया टैगलाइन "Defy Ordinary", इससे अलग डिज़ाइन की ओर इशारा करता है। इंटरनेट पर सामने आईं ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों से पता चला था कि असूस ज़ेनफोन 6 डुअल स्लाइडर डिज़ाइन से लैस होगा। फ्रंट और बैकपैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है।  

आधिकारिक टीज़र को गुरुवार को ज़ारी किया गया ताकि Asus ZenFone 6 के बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिजाइन को दिखाया जा सके। टीज़र नए फोन के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, यहां पर आपको ZenFone 6 के लिए बनी माइक्रोसाइट का लिंक भी मिलेगा। साइट पर 16 मई को स्पेन के वेलेंसिया में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए काउंटडाउन टाइमर है।

हाल ही में लीक हुए कुछ रेंडर्स से डुअल स्लाइडर डिज़ाइन और डुअल फ्रंट व रियर कैमरा सेटअप का पता चला था। माना जा रहा है कि अनोखा डिज़ाइन असूस ज़ेनफोन 6 के 5जी वेरिएंट का होगा।
 

Asus ZenFone 6 स्पेसिफिकेशन (कथित)

बीते महीने असूस ज़ेनफोन 6 को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट FCC पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया था। हाल ही में लीक हुए AnTuTu लिस्टिंग से पता चला कि नया ज़ेनफोन हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है।

वैसे, 16 मई को साफ हो जाएगा कि असूस के पिटारे में क्या है। तब तक कंपनी द्वारा और आधिकारिक टीज़र ज़ारी किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 6 specifications, Asus ZenFone 6, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »