Asus ZenFone 4 Series के स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च

ताइवानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी असूस, भारत में गुरुवार को अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट आयोजित कर रही है। Asus ZenFone 4 Series के स्मार्टफोन के अब तक पांच वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 10:05 IST
ताइवानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी असूस, भारत में गुरुवार को अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट आयोजित कर रही है। Asus ZenFone 4 Series  के स्मार्टफोन के अब तक पांच वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं। इनमें असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी, ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी प्रो, ज़ेनफोन 4, ज़ेनफोन 4 प्रो और ज़ेनफोन 4 मैक्स शामिल हैं।

कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ख़ास तौर पर सेल्फी के लिए बनाए गए स्मार्टफोन के लॉन्च के संकेत दिए हैं। क्योंकि कंपनी भारत में #DitchTheSelfieStick का प्रचार कर रही है। इससे इशारा मिलता है कि असूस भारत में ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। 1 बजे से शुरू होने वाले लॉन्च इवेंट में कुछ घंटे ही बचे हैं और इस बारे में जल्द नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।

यूरोपप में असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो की कीमत कंपनी ने 399 यूरो (करीब 30,050 रुपये) और ज़ेनफोन 4 सेल्फी की कीमत 299.99 यूरो (करीब 22,550 रुपये) रखी है। हालांकि, इन कीमतों से भारत में स्मार्टफोन की होने वाली कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि आख़िरी कीमत टैक्स और सरकारी नियमों के आधार पर तय होगी।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, दोनों स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर सेल्फी के लिए बनाया गया है और इनमें आगे की तरफ़ दो डुअल कैमरे हैं। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फ़ी प्रो में 24 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर हैं। वहीं ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर दिे गए हैं। रियर पर, दोनों नए असूस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 4K selfie videos look good
  • Cameras perform well in daylight
  • Good build quality, sleek design
  • Decent app and UI performance
  • Bad
  • Display washes out under sunlight
  • Battery life could be better
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.