Asus ZenFone 4 Selfie और ZenFone 4 Pro में है दो फ्रंट कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां

असूस ने हाल ही में अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन के लिए 17 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेजने शुरू किए थे। लेकिन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर ने अपनी वेबसाइट पर इस हैंडसेट को दो वेरिएंट पहले ही लिस्ट कर दिए हैं। Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL को असूस की फ्रांस की साइट के ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 4 Selfie Pro व Asus ZenFone 4 Selfie में दो फ्रंट कैमरे हैं
  • दोनों फोन को असूस की फ्रांस की साइट के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है
  • दोनों फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है
असूस ने हाल ही में अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन के लिए 17 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेजने शुरू किए थे। लेकिन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर ने अपनी वेबसाइट पर इस हैंडसेट को दो वेरिएंट पहले ही लिस्ट कर दिए हैं। Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL को असूस की फ्रांस की साइट के ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और तस्वरों का खुलासा होता है। हालांकि,  अभी इन प्रोडक्ट की बिक्री शुरू होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो की कीमत कंपनी ने जहां 399.99 यूरो (करीब 30,050 रुपये) रखी है, वहीं ज़ेनफोन 4 सेल्फी को 299.99 यूरो (करीब 22,550 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, इन दोनों स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर सेल्फी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और ये डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में 24 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो फ्रंट कैमरे हैं। वहीं रियर पर असूस के दोनों नए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे हैं।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों फोन डुअल सिम हैं। और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं और इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। लेकिन ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि ज़ेनफोन 4 सेल्फी में एचडी (720x1280 पिक्सल्स) एलसीडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम है। जबकि रेगुलर ज़ेनफोन 4 सेल्फी के स्पेसिफिकेशन थोड़े कमजोर हैं और इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है।

दोनों नए हैंडसेट में 64 जीबपी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 3000 एमएएच बैटरी है, लेकिन डाइमेंशन और वज़न में थोड़ा सा फर्क है। प्रो वेरिएंट का डाइमेंशन 154.02x74.83x7 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम जबकि रेगुलर वेरिएंट का डाइमेंशन 155.66x75.9x7.85 मिलीमीटर और वज़न थोड़ा सा कम 144 ग्राम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो और ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। दोनों स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जिसे होम बटन में ही दिया गया है। कंपनी फोन पर दो साल की वारंटी दे रही है।
Advertisement

फिलहाल, असूस के फ्रांस के ऑनलाइन स्टोर पर स्मार्टफोन को खरीदने का कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। लेकिन उपलब्धता के बारे में अपडेट जानने के लिए इच्छुक ग्राहक साइन अप कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 4K selfie videos look good
  • Cameras perform well in daylight
  • Good build quality, sleek design
  • Decent app and UI performance
  • Bad
  • Display washes out under sunlight
  • Battery life could be better
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.