• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीन हैंडसेट का टीज़र जारी, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीन हैंडसेट का टीज़र जारी, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

आसुस ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीन हैंडसेट का टीज़र जारी, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
आसुस ने जानकारी दी है कि उसका 'ज़ेनवॉल्यूशन' प्रेस इवेंट 31 मई को आयोजित होने वाले 'कम्प्यूटेक्स 2016' के मौके पर आयोजित होगा। कंपनी इस प्रेस इवेंट में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करेगी। इन हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले ताइवान की कंपनी आसुस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज का एक टीज़र वीडियो जारी किया है। वीडियो में इस सीरीज के आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन नज़र आ रहे हैं।

यूट्यूब पर शेयर किए गए 34 सेकेंड के वीडियो में आसुस के तीन हैंडसेट की झलक देखने को मिली है। पहले के लिए 'क्लेरिटी', दूसरे के लिए 'डिज़ायर' और तीसरे के लिए 'अनिलिमिटेड' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। आधिकारिक वीडियो से ज़ेनफोन 3 सीरीज के इन हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। इनमें रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होंगे। मेटल फ्रेम वाले ये फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे।

यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो का टाइटल है, 'Zenvolution is coming'। और आगे टैगलाइन में कहा गया है, "गेट रेडी टू रीडिफाइन क्लेरिटी, डिज़ायरेबल डिटेल, एंड अनलिमिटेड व्यूइंग एरिया।"

एक पुरानी रिपोर्ट में आसुस के सीईओ जेरी शेन के हवाले से बताया गया था कि ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन जून में लॉन्च होंगे। इन हैंडसेट को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। शेन ने यह भी बताया था कि इस सीरीज के 90 फीसदी हैंडसेट में क्वालकॉम के चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी 10 फीसद में मीडियाटेक प्रोसेसर का। उन्होंने आगे बताया कि ज़ेनफोन 3 डिवाइस अगस्त महीने में 6 देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।

शेन ने यह भी खुलासा किया था कि ज़ेनफोन 3 सीरीज के मैक्स को सबसे ज्यादा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग दो तिहाई  शिपमेंट ज़ेनफोन 3 मैक्स की होगी। मार्केट में मिलने वाली चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा कि चीनी मार्केट में आसुस की भिड़ंत हुवावे और ओप्पो से होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »