आसुस का बड़ा लॉन्च इवेंट 30 मई को, ज़ेनफोन 3 सीरीज से उठ सकता है पर्दा

आसुस का बड़ा लॉन्च इवेंट 30 मई को, ज़ेनफोन 3 सीरीज से उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी आसुस जल्द ही एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इस लॉन्च इवेंट में आसुस अपने नए डिवाइस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। इस इवेंट को लेकर आसुस की आधिकारिक वेबसाइट पर बड़े अक्षरों में एक काउंटडाउन टाइमर देखा जा सकता है।

लेकिन इस बार इस शो से पहले 30 मई को कंपनी ने एक बड़ा इवेंट आयोजित करने का ऐलान किया है। वेबसाइट के मुताबिक, 30 मई को होने वाले इवेंट लाइव होगा। नई सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी पता नहीं चली है सिवाय इसके कि ये फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आएंगे।

वेबसाइट के पेज पर आसुस के साथ इंटेल की ब्रांडिंग भी की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कई सारी इंटेल प्रोसेसर वाले डिवाइस देखने को मिल सकते हैं। यह भी देखना होगा कि लॉन्च होने वाले डिवाइस में सिर्फ इंटेल लैपटॉप ही होंगे या इंटेल पॉवर्ड फोन और टैबलेट भी होंगे।
 

आसुस द्वारा इस इवेंट में ज़ेनफोन 3 सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं ज़ेनफोन 2 की तरह नए ज़ेनफोन में भी पुराने मॉडल की जगह पूरी तरह नया फोन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा ज़ेनपैड-ब्रांड वाले टैबलेट, ज़ेनबुक लैपटॉप भी पेश किए जाने की संभावना है। आसुस इस इवेंट में एक नई ज़ेनवॉच भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा आसुस ज़ेनवीआर भी पेश कर सकती है।

पिछले महीने ही ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 3 डीलक्स की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन का खुलासा रेड डॉट डिजाइन वेबसाइट द्वारा किया गया था। जानकारी सामने आई थी कि आसुस ज़ेनफोन 3 में फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास होगा। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस, फ्रंट और रियर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल की पुष्टि हुई है। रियर पैनल पर मौजूद कैमरा आयताकर डिजाइन वाला है, ना कि सर्कुलर डिजाइन वाला। यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आसुस ज़ेनफोन 3 डीलक्स के बारे में बताया गया है कि यह है तो ज़ेनफोन 3 जैसा लेकिन यह मेटल का बना होगा। ज़ेनफोन 3 डीलक्स के फ्रंट पैनल पर एक फिज़िकल होम बटन दिया गया है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके दोनों तरफ दो केपिसिटिव बटन हैं। इसके अलावा दोनों हैंडसेट के बारे में कोई और खुलासा नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus Smartphone, Asus mobile, Asus Launch Event, Asus Zenfone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »