आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने
विज्ञापन
आसुस की नई ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन 30 मई को लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले इन स्मार्टफोन से संबंधित जानकारियों और तस्वीरों के लीक होने का सिलसिला तेज हो गया है।

इस बार आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की लाइव तस्वीर सार्वजनिक हुई है। दरअसल, इस तस्वीर को एक ट्विटर यूज़र द्वारा साझा किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ज़ेनफोन 3 सीरीज के सबसे छोटे वेरिएंट में 4.5 इंच का डिस्प्ले होगा। बाकी दो वेरिएंट में 5 और 5.5 इंच के स्क्रीन के साथ आएंगे।
 
asus-zenfone-max-live-image

आसुस ने हाल ही में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया था। इन्हें 30 मई को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले आसुस ज़ेनफोन 3 को बेंचमार्क वेबसाइट लिस्ट किए जाने की खबर आई। अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट से पता चला कि आसुस का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस है।

आसुस ने जानकारी दी है कि उसका 'ज़ेनवॉल्यूशन' प्रेस इवेंट 31 मई को आयोजित होने वाले 'कम्प्यूटेक्स 2016' के मौके पर आयोजित होगा। कंपनी इस प्रेस इवेंट में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करेगी। इन हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले ताइवान की कंपनी आसुस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज का एक टीज़र वीडियो जारी किया है। वीडियो में इस सीरीज के आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन नज़र आ रहे हैं।

यूट्यूब पर शेयर किए गए 34 सेकेंड के वीडियो में आसुस के तीन हैंडसेट की झलक देखने को मिली है। पहले के लिए 'क्लेरिटी', दूसरे के लिए 'डिज़ायर' और तीसरे के लिए 'अनिलिमिटेड' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। आधिकारिक वीडियो से ज़ेनफोन 3 सीरीज के इन हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। इनमें रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होंगे। मेटल फ्रेम वाले ये फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे।

यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो का टाइटल है, 'Zenvolution is coming'। और आगे टैगलाइन में कहा गया है, "गेट रेडी टू रीडिफाइन क्लेरिटी, डिज़ायरेबल डिटेल, एंड अनलिमिटेड व्यूइंग एरिया।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus Zenfone 3 Max
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  2. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  3. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  4. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
  5. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  6. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
  7. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  9. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  10. Amazon Mega Electronic Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »