• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आसुस ज़ेनफोन 3 फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से है लैसः रिपोर्ट

आसुस ज़ेनफोन 3 फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से है लैसः रिपोर्ट

आसुस ज़ेनफोन 3 फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से है लैसः रिपोर्ट
विज्ञापन
आसुस ने हाल ही में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया था। इन्हें 30 मई को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले आसुस ज़ेनफोन 3 को बेंचमार्क वेबसाइट लिस्ट किए जाने की खबर है। अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट से पता चला है कि आसुस का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस है।

दरअसल, चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की गई बेंचमार्क नतीजों की एक तस्वीर से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। आसुस के इस हैंडसेट को ज़ेड016डी मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह आसुस ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन है जो क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। बेंचमार्क नतीजों के मुताबिक, आसुस ज़ेड016डी मॉडल नंबर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। हैंडसेट में फुल-एचडी डिस्प्ले और 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का भी पता चला है। आसुस ज़ेनफोन 3 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी नहीं उपलब्ध हैं। वीबो यूज़र ने दावा किया है कि कथित आसुस ज़ेनफोन 3 को अंतूतू बेंचमार्क में 135,000 प्वाइंट मिले।
 
zenfone_3_antutu_leak

आसुस ने जानकारी दी है कि उसका 'ज़ेनवॉल्यूशन' प्रेस इवेंट 31 मई को आयोजित होने वाले 'कम्प्यूटेक्स 2016' के मौके पर आयोजित होगा। कंपनी इस प्रेस इवेंट में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करेगी। इन हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले ताइवान की कंपनी आसुस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज का एक टीज़र वीडियो जारी किया है। वीडियो में इस सीरीज के आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन नज़र आ रहे हैं।

यूट्यूब पर शेयर किए गए 34 सेकेंड के वीडियो में आसुस के तीन हैंडसेट की झलक देखने को मिली है। पहले के लिए 'क्लेरिटी', दूसरे के लिए 'डिज़ायर' और तीसरे के लिए 'अनिलिमिटेड' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। आधिकारिक वीडियो से ज़ेनफोन 3 सीरीज के इन हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। इनमें रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होंगे। मेटल फ्रेम वाले ये फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे।

यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो का टाइटल है, 'Zenvolution is coming'। और आगे टैगलाइन में कहा गया है, "गेट रेडी टू रीडिफाइन क्लेरिटी, डिज़ायरेबल डिटेल, एंड अनलिमिटेड व्यूइंग एरिया।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »