आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) स्मार्टफोन 17,999 रुपये में उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 17:33 IST
आसुस ने घोषणा की है कि ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) की बिक्री भारत में शुरू होगी। यह स्मार्टफोन 17,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। इसे ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दिसंबर के दूसरे हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा। यूज़र के लिए आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) के तीन कलर वेरिएंट रेड, सिल्वर और गोल्ड का विकल्प रहेगा।

आपको याद दिला दें कि आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) को उपलब्ध कराने से पहले आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र के वेरिएंट ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 की बिक्री 13,999 रुपये में शुरू हुई थी।
Advertisement

ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। यह ज़ेनयूआई पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है।

हैंडसेट में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 (एमएसएम8939) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यूज़र 150 एमबीपीएस स्पीड से डाउनलोड कर पाएंगे।
Advertisement

इसका डाइमेंशन 164.5x84x10.5 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ एफ2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। यह एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी लाइट और एंबियंट लाइट सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि आसुस ने अपने ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल) को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.