ASUS ROG Phone 9 FE ग्लोबली जल्द देगा दस्तक, यहां आया नजर, जानें सबकुछ

ASUS अपनी ROG Phone 9 सीरीज में एक नए वेरिएंट ASUS ROG Phone 9 FE को पेश करने वाला है।

ASUS ROG Phone 9 FE ग्लोबली जल्द देगा दस्तक, यहां आया नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • आसुस जल्द ही ASUS ROG Phone 9 FE को पेश करने वाला है।
  • ROG Phone 9 FE के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आने की उम्मीद है।
  • ASUS ROG Phone 9 FE में आरओजी फोन 8 के समान फीचर हो सकते हैं।
विज्ञापन
ASUS अपनी ROG Phone 9 सीरीज में एक नए वेरिएंट ASUS ROG Phone 9 FE को पेश करने वाला है जो कि ज्यादा किफायती फैन एडिशन है। आगामी फोन मलेशिया (SIRIM) और थाईलैंड (NBTC) में सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर ASUS_AI2401_N के साथ नजर आया है, जहां इसके जल्द लॉन्च होने का खुलासा हुआ है। यही मॉडल नंबर पहले GSMA सर्टिफिकेशन साइट पर भी नजर आया था। आइए ASUS ROG Phone 9 FE के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ASUS ROG Phone 9 FE Specifications


ASUS ROG Phone 9 FE में आरओजी फोन 8 के समान फीचर हो सकते हैं, क्योंकि उनके मॉडल नंबर काफी समान हैं (ROG Phone 8 का मॉडल नंबर AI2501C है)। ध्यान देने वाली बात यह है कि ROG Phone 9 FE के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आने की उम्मीद है, जबकि बाकि आरओजी फोन 9 लाइनअप में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप है। इससे पता चला है कि ज्यादा बजट फ्रेंडली प्राइस रेंज प्रदान करने के लिए FE वेरिएंट का परफॉर्मेंस थोड़ा कम होगा।

Asus अपने FE मॉडल में सिग्नेचर ROG फोन फीचर्स को बरकरार रख सकता है, जैसे एयरट्रिगर बटन, एयरोएक्टिव कूलिंग एक्सेसरीज और एडवांस हीट डिसिपेशन सिस्टम आदि। यह देखना होगा कि क्या डिवाइस में बैक की ओर Anime विजन डिस्प्ले मिलेगी या नहीं। अगर यह ROG Phone 8 की एक कॉपी बन जाता है तो यह उम्मीद है कि फोन इन स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा।


Asus ROG Phone 8 Specifications


Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की फुल HD+ Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ROG UI पर काम करता हैं। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ROG Phone 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ROG Phone 8 में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ A-GPS/ NavIC, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।  डाइमेंशन की बात करें तो ROG Phone 8 की लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 225 ग्राम है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »