आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 में है 3 जीबी रैम, 13,999 रुपये में उपलब्ध

आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 में है 3 जीबी रैम, 13,999 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
आसुस इंडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

याद रहे कि आसुस ने अपने ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 और ज़ेनफोन 2 डिलक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग अगस्त महीने में शुरू की थी। फिलहाल, 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर से लैस ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी ने अगस्त महीने में इन हैंडसेट को लॉन्च करने के दौरान ही जानकारी दी थी कि उसके ज़ेनफोन सीरीज़ के हैंडसेट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी के फिज़िकल स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर बुकिंग में उपलब्ध सभी ज़ेनफोन स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 4 जी एलटीई से लैस हैं। ये डिवाइस डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आते हैं।

ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई550केएल) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3000 एमएएच की बैचरी है। स्मार्टफोन में लेज़र ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 (ज़ेडई550केएल) कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन, एड्रेनो 405 जीपीयू, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप के साथ आता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.5x77.2x10.8 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।

आसुस इंडिया ने बताया है कि ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, रेड और व्हाइट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »