50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ASUS ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: ASUS

ASUS Zenfone 12 Ultra में 6.78 इंच की फुल HD+ LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • ASUS Zenfone 12 Ultra में 6.78 इंच की फुल HD+ LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • ASUS Zenfone 12 Ultra में 5500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Asus Zenfone 12 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
ASUS ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च कर दिया है। जेनफोन 12 अल्ट्रा में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको ASUS Zenfone 12 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


ASUS Zenfone 12 Ultra Price


यूरोप में ASUS Zenfone 12 Ultra के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1100 यूरो (लगभग 99,990 रुपये) है। यह फोन 28 फरवरी तक 100 यूरो प्री-ऑर्डर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एबोनी ब्लैक, सकुरा व्हाइट और सेज ग्रीन कलर्स में उपलब्ध है। यह ताइवान और हांगकांग में भी पेश हो रहा है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत NT$ 29,990 (लगभग 79,910 रुपये)और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत NT$ 31,990 (लगभग 85,240 रुपये) है।


ASUS Zenfone 12 Ultra Specifications


ASUS Zenfone 12 Ultra में 6.78 इंच की फुल HD+ LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट (गेमिंग के लिए अधिकतम 144Hz), 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और ब्राइटनेस 2500 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 सिक्योरिटी से लैस है। यह फोन एड्रेनो 830 GPU के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB/512GB (UFS 4.0) स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड जेन यूआई पर काम करता है। इस फोन में 65W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग, क्विक चार्ज 5.0 और पीडी चार्जिंग, 15W क्यूई वायरलेस चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Zenfone 12 Ultra के रियर में f/1.9 अपर्चर और 6 एक्सिस गिम्बल स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700 1/1.56 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का 120° अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास(L1), गैलीलियो(E1/E5a, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 77.0 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »