Asus ROG Phone 5 ग्लोबली 10 मार्च को होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

Asus ने अपनी वेबसाइट पर Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन के लॉन्च को समर्पित एक पेज लाइव किया है, इस पेज में जानकारी दी गई है कि यह फोन 10 मार्च को लॉन्च होगा। हालांकि, इस पेज पर स्मार्टफोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

Asus ROG Phone 5 ग्लोबली 10 मार्च को होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

Asus ROG Phone 3 का सक्सेसर होगा Asus ROG Phone 5

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 में 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है
  • असूस आरओजी फोन 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन को मार्च 10 को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज के माध्यम से की। असूस आरओजी फोन 5 पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Asus ROG Phone 3 का सक्सेसर होगा। Asus ने इसके साथ ‘4' मोनिकर को नज़रअंदाज कर दिया है। असूस ने फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन यह फोन एक फ्लैगशिप फोन होने के नाते क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 

Asus ROG Phone 5 launch

Asus ने अपनी वेबसाइट पर Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन के लॉन्च को समर्पित एक पेज लाइव किया है, इस पेज में जानकारी दी गई है कि यह फोन 10 मार्च को लॉन्च होगा। हालांकि, इस पेज पर स्मार्टफोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि यह स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख को सार्वजनिक फिलहाल नहीं किया है।
 

Asus ROG Phone 5 specifications (expected)

जैसे कि हमने बताया Asus ने फिलहाल ROG Phone 5 फोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकन कथित रूप से यह फोन कई सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है। पुरानी रिपोर्ट को देखें, तो Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम दी जाएगी।

डिज़ाइन की बात करें, तो कथित TENAA लिस्टिंग में सामने आई तस्वीरों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। फोन के बैक पैनल पर ROG लोगो के साथ matrix पैनल देखा जा सकता है। फोन का डायेंशन 172.834x77.252x10.29mm हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »