Asus ROG Phone 5 भारत में 16GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ अगले महीने March 2021 को होगा लॉन्च!

इस महीने की शुरुआत में असूस आरओजी फोन 5 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था, जिसमें चीन की TENAA वेबसाइट भी शामिल है। यह फोन वेबसाइट पर मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ लिस्ट हुआ था।

Asus ROG Phone 5 भारत में 16GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ अगले महीने March 2021 को होगा लॉन्च!

फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 के लॉन्च की जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है
  • असूस आरओजी फोन 5 में मिल सकता है 6.78 इंच का डिस्प्ले
  • फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Asus ROG Phone 5 भारत में मार्च में लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। ताइवानी कंपनी का नया गेमिंग फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Asus ROG Phone 3 का सक्सेसर हो सकता है। हालांकि, Asus ने फिलहाल असूस आरओजी फोन 5 को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह अघोषित फोन कई हाल ही में में कुछ सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो चुका है। माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला ऐसा मॉडल होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

टिप्सटप मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से Asus ROG Phone 5 के तुरंत लॉन्च की जानकारी दी है। टिप्सटर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख को सार्वजनिक फिलहाल नहीं किया है।

Gadgets 360 ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी के लिए Asus India से संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी की ओर से जवाब आता है हम आपको इस खबर के माध्यम से अपडेट करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में असूस आरओजी फोन 5 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था, जिसमें चीन की TENAA वेबसाइट भी शामिल है। यह फोन वेबसाइट पर मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ लिस्ट हुआ था। टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आरओजी फोन 5 का लाइव वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कथित रूप से इस फोन की झलक देखी जा सकती है। लेकिन बाद में इस वीडियो को हटा दिया गया। बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी यही मॉडल नंबर ASUS_I005DA लिस्ट हुआ था।
 

Asus ROG Phone 5 specifications (expected)

यदि हम पुरानी रिपोर्ट को देखें, तो Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम दी जाएगी। आरोजी फोन 5 का डायमेंशन 172.834x77.252x10.29mm और यह एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ROG Phone 5 Specifications, Asus ROG Phone 5, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »