Asus ROG Phone 2 भारत में 23 सितंबर को होगा लॉन्च

Asus ROG Phone 2 Launch Date in India: असूस रोग फोन 2 को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट के लिए Flipkart पर अलग से बने टीज़र पेज को लाइव कर दिया गया है।

Asus ROG Phone 2 भारत में 23 सितंबर को होगा लॉन्च

Asus ROG Phone 2 Launch Date: असूस रोग फोन 2 लॉन्च डेट से उठा पर्दा

ख़ास बातें
  • एचडीआर 10 सर्टिफाइड डिस्प्ले से लैस है असूस रोग फोन 2
  • Asus ROG Phone 2 में है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है असूस रोग फोन 2 में
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2 Launch Date in India: असूस रोग फोन 2 को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉर्मस साइट Flipkart पर असूस रोग फोन 2 के लिए अलग से बने टीज़र पेज को भी लाइव कर दिया गया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि Asus ROG Phone 2 के भारत में लॉॉन्च के बाद इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। असूस रोग फोन 2 Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर से लैस है और इस गेमिंग फोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था।

Asus इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज इस इस बात की जानकारी दी गई है कि Asus ROG Phone 2 को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। असूस रोग फोन 2 गेमिंग फोन का इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी या नहीं। असूस के ट्वीट में फ्लिपकार्ट का जिक्र और साथ ही ई-रिटेलर वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रोग फोन 2 के टीज़र से इस बात का संकेत मिल रहा है कि भारत में ROG Phone 2 फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।
 

Asus ROG Phone 2 price (उम्मीद)

असूस रोग फोन 2 की भारत में कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन हमने जैसा कि आपको पहले भी बताया कि जुलाई में हैंडसेट को लॉन्च किया जा चुका है। हैंडसेट के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 899 यूरो (लगभग 71,400 रुपये) तो वहीं अल्टीमेट एडिशन की कीमत 1,199 यूरो (लगभग 95,200 रुपये) है।
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस रोग फोन 2 गेमिंग फोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था और यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।

कंपनी ने द वर्ज को बताया कि डिस्प्ले 240 हर्ट्ज़ सैंपलिंग रेट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए
Asus ROG Phone 2 में 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और दूसरा 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।
 

Asus ROG Phone 2 Camera

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसरस हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 की तरह रोग फोन 2 में भी निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। Asus ROG Phone 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसर2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »