Apple के iPhone 16 Pro Max में मिल सकता है नया डेजर्ट टाइटेनियम कलर

इस स्मार्टफोन में आईफोन 15 सीरीज के Pro मॉडल्स के समान मैट टेक्सचर्ड बैक पैनल साइड ग्रिल्स पर क्रोम फिनिश के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल्स में कुछ बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • एपल की इन स्मार्टफोन्स की नौ करोड़ से अधिक यूनिट्स बनाने की योजना है
  • इन स्मार्टफोन्स में एक अलग कैप्चर बटन भी हो सकता है

आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल्स में कुछ बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max में सबसे बड़ा डिस्प्ले और बैटरी हो सकते हैं। iPhone 16 Pro Max को नए डेजर्ट टाइटेनियम कलर में लाया जा सकता है। 

YouTube पर TechBoiler ने एक वीडियो पोस्ट कर iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट को दिखाया है। यह डेजर्ट टाइटेनियम कलर में है। इसमें आईफोन 15 सीरीज के Pro मॉडल्स के समान मैट टेक्सचर्ड बैक पैनल साइड ग्रिल्स पर क्रोम फिनिश के साथ हो सकता है। iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट से इसके डिजाइन का भी संकेत मिला है। पावर, वॉल्यूम और एक्शन बटंस के अलावा इसमें नया कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है। 

इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। एपल की इन स्मार्टफोन्स की नौ करोड़ से अधिक यूनिट्स बनाने की योजना है। The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, नई स्मार्टफोन सीरीज में आईफोन 16 की लगभग 2.45 करोड़ यूनिट्स, iPhone 16 Plus की लगभग 58 लाख यूनिट्स, iPhone 16 Pro की 2.66 करोड़ यूनिट्स और iPhone 16 Pro Max की लगभग 33.2 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 15 सीरीज से कुछ ज्यादा है। 

आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल्स में कुछ बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में एक अलग कैप्चर बटन भी हो सकता है। इससे यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे एक्शन कर सकेंगे। यह दाएं कोने के नीचे हो सकता है। इस DSLR जैसे बटन से स्टॉक ऐप में जूम इन और आउट किया जा सकेगा। इन स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स के वीडियो में iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपार्चर और 2x तक जूम के साथ है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपार्चर के साथ दिया गया है। वर्टिकल तरीके से लगी कैमरा यूनिट दिख रही है। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y21 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. सेट-टॉप बॉक्स के बिना देखें TV चैनल, डायरेक्ट होगा कनेक्शन, जानें क्या है सरकार का MyWAVES
  3. गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट
  4. Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
  5. EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
  6. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  8. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.