Apple WWDC 2018 का आगाज़ आज, ये हैं उम्मीदें और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Apple का सालाना आयोजन वर्ल्ड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) सोमवार से शुरू हो रहा है। यहां आईफोन, मैक, ऐप्पल वॉच और अन्य डिवाइसेज के लिए...

Apple WWDC 2018 का आगाज़ आज,  ये हैं उम्मीदें और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Apple WWDC 2018

ख़ास बातें
  • Apple का सालाना आयोजन वर्ल्ड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस आज रात से शुरू
  • यहां आईफोन, मैक, ऐप्पल वॉच और अन्य डिवाइसेज से जुड़े ऐलान संभव
  • फोन टू फोन एआर एक्सपीरियंस, सिरी इंप्रूवमेंट जैसे फीचर दे सकते हैं दस्तक
विज्ञापन
Apple का सालाना आयोजन वर्ल्ड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) सोमवार से शुरू हो रहा है। यहां आईफोन, मैक, ऐप्पल वॉच और अन्य डिवाइसेज के लिए आगामी सॉफ्टवेयर का ऐलान किया जाएगा। WWDC 2018 सोमवार से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। इसमें सारी घोषणाओं को लाइव देखने के लिए आप लाइव स्ट्रीमिंग का सहारा ले सकते हैं। WWDC 2018 में सॉफ्टवेयर के साथ-साथ iPhone SE 2 आने की भी चर्चा है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें फोन टू फोन एआर एक्सपीरियंस, सिरी इंप्रूवमेंट और आईफोन और मैक के लिए ऐप के सिंगल सेट से पर्दा उठाया जा सकता है।
 

यहां लाइव देखें  WWDC 2018

WWDC 2018 भारतीय समयानुसार रात साढ़े 10 बजे शुरू होगा। पिचले साल की तरह,  WWDC 2018 देखने के लिए आपके पास ऐप्पल का डिवाइस होना अनिवार्य है। जिनके पास आईओएस 10 व इससे ऊपर का iPhone, iPad, iPod touch या मैक कम्प्यूटर है, तो सफारी के ज़रिए इवेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। अगर आपके पास पहले, दूसरे व चौथे जेनरेशन वाला ऐप्पल टीवी है, तो इवेंट को ऐप्पल इवेंट्स चैनल पर देख सकते हैं। विंडोज़ यूज़र WWDC 2018 को माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र की मदद से देख सकते हैं।
 

WWDC 2018 से उम्मीदें - आईओएस 12, इंप्रूव्ड सिरी और भी बहुत कुछ

आईओएस 12 को लेकर कहा जा रहा है कि यह WWDC 2018 का प्रमुख आकर्षण हो सकता है। आईओएस 12 अपडेट डिवाइस की परफॉरमेंस में सुधार के लिए लाया जाएगा। इसमें एनएफसी क्षमताएं, डिजिटल हेल्थ टूल जैसे विकल्प होंगे, जिससे यूज़र यह जान सकेंगे कि वे कितना समय फोन पर खर्च करते हैं। साथ ही एआर भी प्रमुख फीचर है, जिसके आने की चर्चा तेज़ है। इसमें दो यूज़र एक साथ गेम खेल पाएंगे और समान वर्चुअल माहौल में सूचना साझा कर पाएंगे।

जानकारों का मानना है कि ऐप्पल अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को और बहेतर करने की दिशा में एआई व अन्य फीचर से लैस कर सकता है। कंपनी इन फीचर के साथ गूगल और अमेज़न के डिजिटल असिस्टेंट से टक्कर लेना चाहेगी। ऐप्पल होमपॉड में भी सुधार कर सकती है। साथ ही हेल्थ और असिस्ट ऐप पर ध्यान दे सकते ही।

हार्डवेयर की बात करें तो मैक बुक प्रो के अपग्रेडिड वर्ज़न के आने की उम्मीद है। साथ ही iPhone SE 2 के आने की चर्चाएं तेज़ हैं। कंपनी एयरपावर नाम के वायरलेस चार्जिंग पैड ला सकती है, जिनकी घोषणा पिछले साल हुई थी। बता दें कि आईफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट आम तौर पर सितंबर में दस्तक देते रहे हैं। इससे पहले कंपनी नए फोन उतारने को प्राथमिकता देती रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, WWDC 2018
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »