Apple पेश करेगा iPhone Air, आगामी लाइनअप में होगा सबसे अलग

Apple इस साल Apple 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है।

Apple पेश करेगा iPhone Air, आगामी लाइनअप में होगा सबसे अलग

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple अब कथित तौर पर iPhone 17 Air पर काम कर रहा है।
  • Apple के अगले iPhone अपग्रेड में नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल होगा।
  • आईफोन 17 एयर में Apple का पहला इन हाउस मॉडेम शामिल होगा।
विज्ञापन
Apple ने बीते साल Apple 16 सीरीज को लॉन्च किया था और अब कथित तौर पर iPhone 17 Air पर काम कर रहा है जो कि इस साल आने वाली आईफोन 17 सीरीज में शामिल हो सकता है। बीते साल iPhone 17 Air के बारे में एक लीक में खुलासा हुआ था। अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple के अगले iPhone अपग्रेड में नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल होगा। आइए आईफोन 17 एयर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17 Air होगा सबसे अलग


एप्पल ने स्लिम मैकबुक और आईपैड में एयर मॉनिकर को शामिल किया था। अब Apple की सफलता को देखते हुए यह लाइनअप में विस्तार करने का एक नया तरीका लग रहा है। आगामी आईफोन iPhone Plus या mini के मुकाबले में ज्यादा आकर्षक हो सकता है।


iPhone 17 Air Features


गुरमन का कहना है कि आईफोन 17 एयर में Apple का पहला इन हाउस मॉडेम शामिल होगा, जो कथित तौर पर वसंत के समय नए iPhone SE में लॉन्च होगा। यह आईफोन Apple का अब तक का सबसे स्लिम फोन माना जाता है जो कि मौजूदा iPhone से दो मिमी स्लिम है। इससे पता चलता कि यह फोल्डेबल आईफोन और आईपैड की ओर एक कदम बढ़ाएगा, जिसे कंपनी कथित तौर पर 2026 या बाद में पेश करने की तैयार कर रही है। गुरमन ने 2025 में स्मार्ट होम हब समेत अन्य Apple प्रोडक्ट को भी लॉन्च करने की उम्मीद की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone Air, iPhone 17 Air, iPhone 17
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  6. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  9. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »