iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा
यह एक सांकेतिक इमेज है
इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन इस वर्ष लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे iPhone Ultra कहा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन की पुष्टि नहीं की है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Momentary Digital ने बताया है कि एपल के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन ऐसा होगा जिससे इसे अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में आसानी से रिपेयर किया जा सकेगा। iPhone Ultra के फोल्डेबल डिस्प्ले को डिसएंबल करने और बदलने में मुश्किल नहीं होगी। इसके लिए कंपनी नई इंटरनल स्टैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिसमें जटिल इंटरकनेक्टेड वायरिंग नहीं होती। फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है।
एपल के अगले CEO, John Ternus के पास कंपनी की हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिविजन की जिम्मेदारी है। ऐसा बताया गया है कि कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की इंजीनियरिंग और डिवेलपमेंट की वह अगुवाई कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि iPhone Ultra में न्यूनतम क्रीज के लिए स्पेशल ऑप्टिमाइज्ड क्लीयर एडहेसिव (OCA) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर, OCA का इस्तेमाल ग्लास के दो पीस को जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस एडहेसिव से प्रोटेक्टिव फिल्म और डिस्प्ले ग्लास की बॉन्डिंग भी की जाती है। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर यूजर्स को बहुत कम क्रीज दिख सकती है। OCA से स्मार्टफोन के पैनल को लंबी अवधि में फोल्ड और अनफोल्ड करने पर बारीक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।
iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। iPhone Air के USB Type-C पोर्ट को भी इसी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत