Apple के iOS 26 में होगा नया 'लिक्विड ग्लास' इंटरफेस, नए iPhones में बदलाव का संकेत

WWDC की शुरुआत सोमवार रात 10.30 (भारतीय समय) पर एपल के CEO, Tim Cook के संबोधन के साथ होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2025 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Apple के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से अलग लुक मिलेगा
  • iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया जाएगा
  • आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी पर एपल की कुछ प्रोडक्ट को पेश करने की योजना है

नए लिक्विड ग्लास UI से एपल के AI फीचर्स में भी आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की ओर से आयोजित की जाने वाली वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की सोमवार को शुरुआत हो रही है। WWDC के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें iPhone के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के नए वर्जन  iOS 26 को पेश किया जा सकता है। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया जाएगा। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल होंगे। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है। Apple के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से एक अलग लुक मिलेगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि visionOS के समान एपल के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम का लुक बदला जाएगा। WWDC की शुरुआत सोमवार रात 10.30 (भारतीय समय) पर एपल के CEO, Tim Cook के संबोधन के साथ होगी। 
Advertisement

Gurman ने बताया है कि अगले वर्ष लॉन्च की जाने वाली आईफोन सीरीज में कई बदलाव के पूर्वानुमान के कारण कंपनी के OS को भी बदला जा रहा है। आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी पर एपल की कुछ प्रोडक्ट्स को पेश करने की योजना है। इनमें पहला फोल्डेबल आईफोन शामिल हो सकता है। इससे पहले Gurman ने बताया था कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसमें अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के विपरीत लगभग नहीं दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। इसके साथ ही कर्व्ड iPhone भी पेश किया जा सकता है। इसमें बिना किसी कटआउट के स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID सेंसर मिल सकता है। कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लासेज को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

नए लिक्विड ग्लास UI से एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स में भी आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। पिछले वर्ष की WWDC में कंपनी ने Apple Intelligence फीचर्स की प्रिव्यू दिखाया था। हालांकि, इन सभी फीचर्स को पेश नहीं किया गया है। इनमें अन्य सुधारों के साथ Siri का एक एडवांस्ड वर्जन भी शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.