भारत में Apple का चौथा रिटेल आउटलेट अगले महीने पुणे में खुलेगा

भारत में एपल अपनी रिटेल मौजूदगी भी बढ़ा रही है। इससे कस्टमर्स के पास कंपनी के प्रोडक्ट्स को बेस्ट ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 16:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का यह स्टोर 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे में खोला जाएगा
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से आईफोन्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है

देश में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत में अपना चौथा रिटेल स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का यह स्टोर 4 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे में खोला जाएगा। हाल ही में एपल ने देश में अपना तीसरा रिटेल स्टोर बेंगलुरु में खोलने की जानकारी दी थी। कंपनी की नई iPhone 17 सीरीज को भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते है। 

एपल का आगामी स्टोर पुणे के Koregaon Park में है। कंपनी के तीसरे और चौथे स्टोर में देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित आर्टवर्क है। हालांकि, कंपनी ने पुणे के स्टोर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। कंपनी का बेंगलुरु में स्टोर Phoenix Mall of Asia में 2 सितंबर को खोला जाएगा। देश में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। भारत में एपल अपनी रिटेल मौजूदगी भी बढ़ा रही है। इससे कस्टमर्स के पास कंपनी के प्रोडक्ट्स को बेस्ट ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इन स्टोर्स में कंपनी के iPhone, Mac, Apple Watch और iPad जैसे सभी प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, "शॉप विद ए स्पेशलिस्ट ओवर वीडियो और इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Apple Store ऐप जैसी नई रिटेल सर्विसेज से कंपनी ने भारत में कस्टमर्स के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ाया है। इससे कस्टमर्स अधिक पर्सनलाइज्ड और सिक्योर तरीके से एपल के साथ कनेक्ट हो सकेंगे।" 

देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। कंपनी का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि एपल की योजना भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की है। इससे स्मार्टफोन्स के इस बड़े मार्केट में कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी। एपल की योजना आगामी iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से आईफोन्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.