iPhone के बाद Apple के एयरपॉड्स की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग 

एयरपॉड्स को कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की हैदराबाद की फैक्टरी में बनाया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 16:38 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है
  • इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है
  • कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की फैक्टरी में एयरपॉड्स बनेंगे

TWS ईयरफोन्स के मार्केट में एयरपॉड्स का पहला स्थान है

अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple अपने वायरलेस ईयरफोन AirPods की भारत में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। एयरपॉड्स को कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की हैदराबाद की फैक्टरी में बनाया जाएगा। फॉक्सकॉन ने इस फैक्टरी में 40 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में एयरपॉड्स बनाए जाएंगे। इस फैक्टरी में दिसंबर तक बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है।"  एपल और फॉक्सकॉन को ईमेल से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। एपल के लिए आईफोन के बाद एयरपॉड्स भारत में मैन्युफैक्चरिंग वाली दूसरी प्रोडक्ट कैटेगरी होगी। ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स के मार्केट में एपल के एयरपॉड्स का पहला स्थान है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में TWS के इंटरनेशनल मार्केट में एयरपॉड्स की लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद Samsung (7.5 प्रतिशत) और Xiaomi (4.4 प्रतिशत) थे। शाओमी ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश के नोएडा में Optiemus Electronics की फैक्टरी में TWS ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। 
Advertisement

ताइवान की फॉक्सकॉन ने कहा है कि अगर वह अपनी योजना को पूरी तरह लागू कर पाती है तो उसे भारत में अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की संभावना दिख रही है। फॉक्सकॉन को चलाने वाले Hon Hai Technology Group के चेयरमैन, Young Liu ने पिछले सप्ताह बताया था कि फॉक्सकॉन की देश में यूनिट ने लगभग 10 अरब डॉलर का टर्नओवर हासिल किया है। उनका कहना था कि भारत में इनवेस्टमेंट के लिए काफी संभावना है। 

एपल ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है। कंपनी के CEO,Tim Cook ने कहा कि वह दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं। कुक का कहना था कि भारत में मौजूद बड़े मौके से फायदा उठाने के लिए एपल अपनी कोशिशें बढ़ाएगी। देश के बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी कम है। एपल ने बताया कि देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत में संभावना के बारे में एक प्रश्न पर कुक ने बताया, "हमने जून तिमाही में देश में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है और हमारी ग्रोथ डबल डिजिट में रही है। हमने पिछली तिमाही में अपने शुरुआती दो स्टोर्स भी खोले हैं। ये स्टोर्स हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।" 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.