Apple की सप्लायर Foxconn लगाएगी तेलंगाना में फैक्टरी, 25,000 जॉब्स मिलेंगी

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर फॉक्सकॉन सभी आईफोन मॉडल्स के लगभग 70 प्रतिशत की असेंबलिंग करती है

Apple की सप्लायर Foxconn लगाएगी तेलंगाना में फैक्टरी, 25,000 जॉब्स मिलेंगी

इस प्रोजेक्ट में लगभग 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा

ख़ास बातें
  • फॉक्सकॉन को पहली बार एपल के लिए AirPods बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है
  • पिछली तिमाही में एपल का रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहा है
  • एपल ने चीन से अपने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की सप्लायर Foxconn ने तेलंगाना में लगभग 50 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट से फैक्टरी लगाएगी। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में लगभग 25,000 जॉब्स मिलेंगी। दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर फॉक्सकॉन सभी आईफोन मॉडल्स के लगभग 70 प्रतिशत की असेंबलिंग करती है। 

Reuters ने मार्च में रिपोर्ट दी थी कि फॉक्सकॉन को पहली बार एपल के लिए AirPods बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। AirPods को चीन में बनाया जाता है। एपल ने चीन से अपना कुछ प्रोडक्शन शिफ्ट करने की योजना बनाई है। चीन में कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के कारण एपल के नए आईफोन मॉडल्स और अन्य डिवाइसेज के प्रोडक्शन पर असर पड़ा था। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण भी कंपनी अपने प्रोडक्शन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती है। फॉक्सकॉन को मार्च के अंत में कर्नाटक सरकार से 96.8 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट के लिए स्वीकृति मिली थी।

पिछली तिमाही में एपल का रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहा है। कंपनी को आईफोन की सेल्स बढ़ने और भारत के साथ ही कुछ अन्य मार्केट्स में शानदार प्रदर्शन से सहारा मिला है। कंपनी की पिछली तिमाही में सेल्स लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 94.8 अरब डॉलर की रही। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर है। एनालिस्ट्स ने कंपनी की सेल्स में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान दिया था। एपल का प्रॉफिट 1.52 डॉलर प्रति शेयर रहा। एनालिस्ट्स ने इसके लिए 1.43 डॉलर का अनुमान दिया था। आईफोन की सेल्स 1.5 प्रतिशत बढ़कर 51.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एनालिस्ट्स का अनुमान था कि इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण खरीदारी कम होने से आईफोन की सेल्स में 3.3 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। 

देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 






(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »