Apple को बड़ा झटका, मार्केट वैल्यू घटकर 2 लाख करोड़ डॉलर से कम

एपल ने एक वर्ष पहले तीन लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैपिटलाइजेशन हासिल करने वाली पहली कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 16:57 IST
ख़ास बातें
  • एपल के डिवाइसेज की डिमांड घटने की आशंका है
  • कंपनी ने लैपटॉप और वॉचेज के लिए पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग घटाई है
  • दिसंबर तिमाही में एपल का रेवेन्यू लगभग एक प्रतिशत कम हो सकता है

कंपनी के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 180 डॉलर से घटाकर 140 डॉलर किया गया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो वर्ष में पहली बार घटकर दो लाख करोड़ डॉलर से कम हो गया है। इसने एक वर्ष पहले तीन लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैपिटलाइजेशन हासिल करने वाली पहली कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। 

Exane BNP Paribas की ओर से एपल की रेटिंग डाउनग्रेड करने के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई। एपल का शेयर प्राइस लगभग 3.7 प्रतिशत घटकर 125.07 डॉलर हो गया। Refinitiv Eikon के अनुसार, कंपनी के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 180 डॉलर से घटाकर 140 डॉलर किया गया है। कंपनी के इनवेस्टर्स को स्लोडाउन और इन्फ्लेशन अधिक होने से एपल के डिवाइसेज की डिमांड घटने की भी आशंका है। कंपनी ने अपने सप्लायर्स को लैपटॉप और वॉचेज के लिए पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग का ऑर्डर घटाया है। 
Advertisement

एपल के शेयर का प्राइस गिरने से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर हो गया। एपल की शिपमेंट्स 24.5 करोड़ यूनिट्स से घटकर 22.4 करोड़ यूनिट्स होने का अनुमान है। एपल की मौजूदा मार्केट वैल्यू पर यह लगभग 1.8 लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से मामूली बढ़त से आगे है। एनालिस्ट्स का मानना है कि दिसंबर तिमाही में एपल का रेवेन्यू लगभग एक प्रतिशत कम हो सकता है। यह तीन वर्षों से अधिक में कंपनी के रेवेन्यू में पहली तिमाही गिरावट होगी। 

कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण था। एपल की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.