भारत में Apple स्टोर के एंप्लॉयीज को मिल रही इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से चार गुना ज्यादा सैलरी

देश में एपल के स्टोर्स में लगभग 170 एंप्लॉयीज को रखा गया है। कंपनी ने कड़ी स्क्रीनिंग के बाद इन एंप्लॉयीज को नियुक्त किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 16:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कड़ी स्क्रीनिंग के बाद इन एंप्लॉयीज को नियुक्त किया है
  • एपल के CEO टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी की थी
  • भारत में एपल ने मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है

देश में एपल के स्टोर्स में लगभग 170 एंप्लॉयीज को रखा गया है

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने इस महीने भारत में अपने दो स्टोर्स शुरू किए हैं। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में खोले गए इन स्टोर्स में उच्च शिक्षा प्राप्त और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले स्टाफ को नियुक्त किया है। ऐसी रिपोर्ट है कि भारत में एपल स्टोर के एंप्लॉयीज को अन्य स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स के रिटेल स्टोर्स को संभालने वाले वर्कर्स की तुलना में कहीं अधिक वेतन दिया जा रहा है। 

एपल स्टोर्स के एंप्लॉयीज ने पिछले सप्ताह कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook के साथ स्टोर्स में आने वाले कस्टमर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल अपने स्टोर्स के एंप्लॉयीज को लगभग एक लाख रुपये प्रति माह का वेतन दे रही है। यह अन्य स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स के स्टोर्स के वर्कर्स से चार गुना तक अधिक है। देश में एपल के स्टोर्स में लगभग 170 एंप्लॉयीज को रखा गया है। कंपनी ने कड़ी स्क्रीनिंग के बाद इन एंप्लॉयीज को नियुक्त किया है। इनके पास इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और कंप्यूटर एप्लिकेशंस जैसी एजुकेशन क्वालिफिकेशंस हैं। 
Advertisement

कंपनी ने इनकी नियुक्ति में विभिन्न भाषाओं को बोलने और समझने की क्षमता का भी ध्यान रखा है। इनमें से कुछ एपल के भारत में रिटेल एक्सपैंशन का हिस्सा बनने के लिए अन्य देशों से भी शिफ्ट हुए हैं। पिछले सप्ताह कुक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी की थी। इस मीटिंग में कुक ने देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की कंपनी की योजना की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर Twitter पर शेयर करने के साथ ही लिखा था,  "भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रभाव को लेकर आपके नजरिए से हम सहमत हैं। हम देश में ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया था कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई है। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.