• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के चीफ Tim Cook ने की प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग, इनवेस्टमेंट बढ़ाने की दी जानकारी

Apple के चीफ Tim Cook ने की प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग, इनवेस्टमेंट बढ़ाने की दी जानकारी

एपल के भारत में रिटेल स्टोर्स का उद्धाटन करने पहुंचे कुक की यह यात्रा देश में कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का बड़ा संकेत है

Apple के चीफ Tim Cook ने की प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग, इनवेस्टमेंट बढ़ाने की दी जानकारी

देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर शेयर की है
  • मोदी ने ट्वीट किया कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई
  • कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कुक ने देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की कंपनी की योजना की जानकारी दी। एपल के भारत में रिटेल स्टोर्स का उद्धाटन करने पहुंचे कुक की यह यात्रा देश में कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का बड़ा संकेत है। 

कुक ने मंगलवार को मुंबई में कंपनी के पहले रिटेल स्टोर का उद्धाटन किया था। वह गुरुवार को राजधानी के साकेत में एपल के दूसरे स्टोर की शुरुआत पर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर Twitter पर शेयर करने के साथ ही लिखा,  "भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रभाव को लेकर आपके नजरिए से हम सहमत हैं। हम देश में ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। 

एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। Apple ने फरवरी में एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी।  स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं। एशिया में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों की बड़ी संख्या है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »