Iphone 17e Launch

Iphone 17e Launch - ख़बरें

  • 11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 16e, सबसे तगड़ी iPhone डील
    Apple ने iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। फोन पुराने मॉडल iPhone 16e की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आता है। नए फोन में A19 chip (3nm) दिया गया है। फोन में 48MP Fusion कैमरा मिलता है जिसमें 2x क्वालिटी फोटो आती है। फोन 6.1 इंच के Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में MagSafe और Qi2 वायरलैस चार्जिंग दी गई है। स्टोरेज 256GB तक आती है। अब इसके लॉन्च के साथ ही iPhone 16e पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • iPhone 17e हुआ भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है।
  • Apple खोलेगी 2 मार्च को अपना पिटारा! iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें
    Apple आने वाली तारीख 2 मार्च को मार्केट में एक बड़ी हलचल करने जा रही है। कंपनी की ओर से इशारा दिया गया है कि 2 मार्च का सप्ताह कंपनी के लिए एक बड़ा सप्ताह होने वाला है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स कंपनी कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह इवेंट सोमवार, 2 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी कई बहुत प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है
  • Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
    MacBook के प्राइसेज को कम रखने के लिए A18Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 Pro मॉडल्स में समान चिपसेट दिया गया था। इस लैपटॉप में 13 इंच से कम डिस्प्ले हो सकता है। एपल के इस इवेंट में एंट्री-लेवल iPad के साथ नया iPad Air भी लॉन्च हो सकता है। कंपनी के नए MacBook Air और MacBook Pro मॉडल्स को भी M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
  • Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
    Apple साल 2026 का अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में iPhone 17e एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा, जिसमें उन फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि पहले सिर्फ हाई-एंड मॉडल में मिलते थे। लीक से पता चला है कि आगामी आईफोन में MagSafe सपोर्ट, A19 चिपसेट और डायनामिक आइलैंड स्टाइल OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
    Apple का अगला अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 17e जल्द लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे फरवरी के दूसरे हिस्से में पेश किया जा सकता है। यह फोन पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा और इसमें MagSafe सपोर्ट, A19 चिप और नया इन हाउस मॉडेम मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले साइज और डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है। कीमत को लेकर भी कहा जा रहा है कि Apple इसे 599 डॉलर से शुरू रख सकता है।
  • कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
    Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में iPhone 17e, अपडेटेड iPads और नए Macs लॉन्च कर सकती है। Apple का फोकस इस बार उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स पर रहने वाला है। रिपोर्ट में लो कॉस्ट MacBook, नए MacBook Pro मॉडल्स और iOS 26.4 अपडेट का भी जिक्र है। साल के दूसरे हिस्से में फोल्डेबल iPhone और OLED स्क्रीन वाले MacBook Pro जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
  • Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
    आगामी स्मार्टफोन में iPhone 16e के समान सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 17e में MagSafe चार्जिंग का फीचर हो सकता है, जिससे यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है।
  • iPhone 18 Pro Max, OLED MacBook, iPhone 17e लॉन्च के साथ Apple 2026 में करेगी धमाका!
    Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते Apple अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।
  • Apple खोलेगी 2026 में प्रोडक्ट्स का पिटारा, iPhone 17e, AI Siri, स्मार्ट स्क्रीन, डिस्प्ले स्पीकर भी होगा लॉन्च!
    Apple आने वाले साल 2026 में प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज रिवील कर सकती है। कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके लिए तैयारी जोरों पर है। इसी मौके पर अमेरिकी टेक दिग्गज मार्केट में नए प्रोडक्ट्स की झड़ी लगा सकती है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि 2026 में एप्पल की ओर से iPhone 17 सीरीज का नया मॉडल, MacBook Air का नया मॉडल, और इसके अलावा कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »