Apple की चीन को झटका देने की तैयारी, भारतीय कंपनियों से iPhone के पार्ट्स खरीदने की योजना

देश में मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की आईफोन्स की सेल्स लगभग 11 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। Mac, iPad, स्मार्टवॉचेज और सर्विसेज से एपल को चार-छह अरब डॉलर का रेवेन्यू मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 23:12 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है
  • भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ रहा है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

पिछले कैलेंडर ईयर से कंपनी की देश में तिमाही सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ रही है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी की भारत में अपनी सप्लाई चेन बनाने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों से एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने पर कार्य किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि एपल ने देश में 40 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) फर्मों से बातचीत की है। इनमें Amber Enterprises और HCLTech शामिल हैं। इस सूत्र ने बताया कि एपल के चाइनीज सप्लायर्स वीजा के मुद्दों और कुछ चाइनीज फर्मों के खिलाफ देश में मामलों की वजह से अपनी यूनिट लगाने से हिचक रहे हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के सप्लायर्स से बैटरी, चार्जर और अन्य कंपोनेंट्स के इम्पोर्ट के लिए सरकार की ओर से अनुमति मिलने में देरी हो रही है। इस कारण से भी भारत से एपल अधिक कंपोनेंट्स खरीदने पर विचार कर रही है। 
Advertisement

हालांकि, देश में कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करना कंपनी के लिए एक चुनौती हो सकती है। इस वजह से कंपनी ने भारतीय कंपनियों को ताइवान, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की फर्मों के साथ टाई-अप करने के लिए प्रोत्साहित किया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 36 प्रतिशत बढ़कर 67,121 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। एपल की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले कैलेंडर ईयर से कंपनी की देश में तिमाही सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 47 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी क साथ लगभग 49,321 करोड़ रुपये का था। 

देश में मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की आईफोन्स की सेल्स लगभग 11 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इसके अलावा Mac, iPad, स्मार्टवॉचेज और सर्विसेज से एपल को चार-छह अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल हो सकता है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने बताया था कि सितंबर तिमाही ने एपल ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। देश में कंपनी चार नए स्टोर्स खोलने की भी तैयारी कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  3. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  6. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  8. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  10. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.