Apple का बड़ा फैसला, चीन में बंद कर सकता है कारोबार, भारत में शुरू होगा प्रोडक्शन!

चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार और चीन में बढ़ती लेबर कॉस्ट के बीच Apple सालों से अपने मैन्युफैक्चरिंग को अलग-अलग जगह करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने हाल ही में आईफोन का निर्माण चीन से बाहर करने का फैसला लिया था।
  • Apple iPad के प्रोडक्शन को चीन से ट्रांसफर करने का सोच रहा है।
  • Apple चीन में कोविड नियमों के चलते हुए विरोध के बाद बड़ा फैसला ले रहा है।
iPhone प्रोडक्शन को चीन से ट्रांसफर करने के बाद अब Apple की नजर iPad प्रोडक्शन पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने के लिए या उसे बढ़ाने के लिए भारत में iPad के प्रोडक्शन पर विचार कर रहा है। Apple चीन से अपने मैन्युफैक्चरिंग का 30 प्रतिशत तक ट्रांसफर करना चाहता है।

चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार और चीन में बढ़ती लेबर कॉस्ट के बीच Apple सालों से अपने मैन्युफैक्चरिंग को अलग-अलग जगह करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में कड़े कोविड नियमों से देश में विरोध बढ़ा, जिससे बीते माह Apple को iPhone 14 के प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ी, जिसके चलते शिपिंग में देरी हुई।

आपको बता दें कि हाल ही में Apple ने ऐलान किया था कि वह हालिया लॉन्च आईफोन 14 को चेन्नई के फॉक्सकोन के श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में तैयार करेगा। एप्पल ने ऑफिशियल स्टटेमेंट में बताया कि वह भारत में आईफोन 14 का प्रोडक्शन करने को लेकर उत्साहित है। ऐसे में अब आईफोन 14 प्रो के निर्माण को भी भारत में ही ले जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के लिए भारत आने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। भारत में iPad जैसी डिवाइस को बनाने वाले एक्सपीरियंस लोगों की कमी और चीन और भारत के बीच बढ़ते विवाद से दिक्कतें आ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के जेंगज्हौ बेस्ड फॉक्सकोन प्लांट से करीब 20,000 कर्माचरियों ने नौकरी छोड़ी है। कर्मचारी यहां की वर्किंग कंडीशन से खुश नहीं थे जो विरोध बाद में हिसंक हो गया। ऐसी दिक्कतों को देखते हुए कंपनी अब प्रोडक्शन को दूसरी जगह ले जाने का प्लान कर रही है।
Advertisement

Apple भारत में पहले से ही कई आईफोन का निर्माण करता आया है। आईफोन 12, आईफोन 13 और आईफोन एसई को देश में ही बनाया जाता है। Apple के iPhone के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। ऐसे में अगर कंपनी इन उत्पादों को देश में ही बनाने का फैसला लेता है तो इससे भारत को बहुत फायदा हो सकता है। वहीं उत्पादों की कीमत भी कम होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.