Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 22:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को को iPhone Fold कहा जा सकता है
  • इसमें कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का फोल्डेबल आईफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम करने के लिए नए ग्लास डिजाइन का इस्तेमाल हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि एपल के फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। 

Advertisement

एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है। इसमें कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी फोल्डेबल आईफोन के लिए Samsung Display को लगभग दो करोड़ पैनल्स का ऑर्डर दे सकती है। इससे पहले यह अनुमान लगभग 1.5 करोड़ पैनल्स का था। एपल के ऑर्डर की संख्या में बढ़ोतरी करने से फोल्डेबल आईफोन के लिए मजबूत डिमांड के अनुमान का संकेत मिल रहा है। फोल्डेबल आईफोन के लिए बड़ी संख्या में डिस्प्ले बनाने की शुरुआत मई में की जा सकती है। 

फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। आगामी स्मार्टफोन में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। यह बहुत से iPad ऐप्लिकेशंस के समान लेआउट होगा। यह बताया गया है कि एपल ऐसे डिवेलपर टूल्स तैयार कर रही है जिनसे ऐप बनाने वाले चौड़े इंटरफेस पर अपने मौजूदा ऐप्स को एडजस्ट कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन के लिए एपल नए इन-हाउस एप्लिकेशन प्रोसेसर पर भी कार्य कर रही है। फोल्डेबल आईफोन में नए चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.