Apple की iPhone 16 सीरीज में मिल सकते हैं इंटेलिजेंस फीचर्स, लीक हुआ प्राइस

iPhone 16 के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 799 डॉलर और iPhone 16 Plus का लगभग 899 डॉलर हो सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 18:35 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है
  • देश में iPhone 15 और iPhone 15 Plus की भी मैन्युफैक्चरिंग की गई थी
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की पहली बार देश में असेंबलिंग की जा सकती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

इस सीरीज के सभी मॉडल्स में Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Hub ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone 16 के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 799 डॉलर और  iPhone 16 Plus का लगभग 899 डॉलर हो सकता है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro का प्राइस लगभग 1,199 डॉलर रखा जा सकता है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में Apple Intelligence फीचर्स दिए गए थे। इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की पहली बार देश में असेंबलिंग की जा सकती है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत भारत में कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

ऐसी रिपोर्ट है कि Apple ने अपनी फैक्टरियों में वर्कर्स को एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने देश में 2017 में iPhone SE के साथ मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद iPhone 13 और iPhone 14 भी देश में बनाए गए थे। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग एपल के लिए महत्वपूर्ण होगी। यह पहली बार होगी कि कंपनी अपने iPhone के Pro मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन से बाहर करेगी। चीन में इन स्मार्टफोन्स को एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स Foxconn, Pegatron और Wistron की फैक्टरियों में बनाया जाता है। 

देश में iPhone 15 और iPhone 15 Plus की भी मैन्युफैक्चरिंग की गई थी। हाल ही में टिप्सटर Sonny Dickson (@SonnyDickson) ने X पर एक पोस्ट में iPhone 16 Pro के कलर ऑप्शंस को डमी यूनिट्स के इमेज के साथ शेयर किया था। इन कलर्स में व्हाइट, ग्रे गोल्ड और ब्लैक शामिल हैं। iPhone 16 Pro में iPhone 15 Pro के ब्लू टाइटेनियम कलर की जगह नया गोल्ड कलर ले सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  5. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  3. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  4. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  5. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  6. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  7. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  8. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  9. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  10. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.