Apple के iPhone 16 Pro में मिल सकता है नया कॉफी कलर और कैमरा अपग्रेड

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर A18 Pro हो सकता है। iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 20:21 IST
ख़ास बातें
  • एपल के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स को नए कॉफी कलर में पेश किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर A18 Pro हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च हो सकती है। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। 

टेक ब्लॉगर Emkwan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एक वीडियो टीजर शेयर किया है। इसमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को नए कॉफी कलर में पेश किए जाने का पता चल रहा है। इन स्मार्टफोन्स के कैमरा आइलैंड में टू-टोन फिनिश हो सकती हैं, जिसमें कैमरा के आसपास सर्कुलर सिल्वर रिंग और आउटर फ्रेम में स्क्वेयर ब्राउन रिंग देख रहा है। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर A18 Pro हो सकता है। iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। 

हाल ही में YouTube पर TechBoiler ने एक वीडियो पोस्ट कर iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट को दिखाया था। यह डेजर्ट टाइटेनियम कलर में है। इसमें आईफोन 15 सीरीज के Pro मॉडल्स के समान मैट टेक्सचर्ड बैक पैनल साइड ग्रिल्स पर क्रोम फिनिश के साथ हो सकता है। iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट से इसके डिजाइन का भी संकेत मिला है। पावर, वॉल्यूम और एक्शन बटंस के अलावा इसमें नया कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है। इस बटन से यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे एक्शन कर सकेंगे। पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

एपल की आईफोन 16 सीरीज की नौ करोड़ से अधिक यूनिट्स बनाने की योजना है। The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, नई स्मार्टफोन सीरीज में आईफोन 16 की लगभग 2.45 करोड़ यूनिट्स, iPhone 16 Plus की लगभग 58 लाख यूनिट्स, iPhone 16 Pro की 2.66 करोड़ यूनिट्स और iPhone 16 Pro Max की लगभग 33.2 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 15 सीरीज से कुछ अधिक है। आईफोन 16 सीरीज में Apple Intelligence फीचर्स भी मिल सकते हैं। आईफोन 15 सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ये फीचर थे। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15T में होगा 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Lenovo लॉन्च करेगी टैबलेट के साइज का फोन! 7.5 इंच बड़ा हो सकता है डिस्प्ले
  3. Oracle निकालेगी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी! AI फिर बना वजह
  4. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  6. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  7. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  8. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  9. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  10. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.