Apple करेगी धमाका! 2026 तक पहला फोल्‍डेबल iPhone लॉन्‍च करने की तैयारी

Apple foldable iPhone : इसे “V68’’ कहकर पुकारा जाता है। पता चला है कि सप्‍लायर्स ने फोल्‍डेबल आईफोन का डेवलपमेंट शुरू कर दिया है।

Apple करेगी धमाका! 2026 तक पहला फोल्‍डेबल iPhone लॉन्‍च करने की तैयारी
ख़ास बातें
  • ऐपल के फोल्‍डेबल आईफोन पर काम तेज
  • साल 2026 तक इसे पेश किया जा सकता है
  • हालांकि ऐपल ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन
Apple का फोल्‍डेबल iPhone कब आएगा? यह सवाल अक्‍सर न्‍यूज रिपोर्ट्स में डिस्‍कस होता है, तमाम कयास लगाए जाते हैं, लेकिन आजतक कंपनी ने इस पर कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया है। अब ‘द इन्फॉर्मेशन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल कथित तौर पर एक फोल्डेबल iPhone पर काम कर रही है, जिसे साल 2026 की शुरुआत में संभावित रूप से रिलीज किया जा सकता है। कहा जाता है कि ऐपल के फोल्‍डेबल आईफोन में Samsung Galaxy Z Flip की तरह ही क्लैमशेल डिजाइन होने की उम्मीद है।

वेबसाइट ने इस साल की शुरुआत में भी बताया था कि टेक दिग्‍गज दो फोल्डिंग आईफोन के प्रोटोटाइप डेवलप कर रही है। ऐसा लगता है कि उसने डिजाइन फाइनल कर लिया है। इसे “V68'' कहकर पुकारा जाता है। इससे पता चलता है कि सप्‍लायर्स ने आईफोन का डेवलपमेंट शुरू कर दिया है। 

रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि ऐपल का फोल्‍डेबल आईफोन संभवत: सैमसंग के फोल्‍डफोन की तरह हॉरिजॉन्‍टली फोल्‍ड होगा। ऐसा हुआ तो फोल्‍डेबल आईफोन उसी थीम को सपोर्ट करेगा, जो सैमसंग और चीनी दिग्‍गज ऑफर कर रहे हैं। 

इससे पहले एक अन्‍य रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी मैकबुक जैसी फोल्‍डेबल डिवाइस भी डेवलप कर रही है, जिसे 2026 तक शिप किया जा सकता है। हालांकि इस दफा भी कंपनी का कोई कन्‍फर्मेशन नहीं है। सारी जानकारियां इंडस्‍ट्री के सोर्सेज पर बेस्‍ड हैं। 

ऐपल से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो कंपनी का iPhone SE 4 अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का तीसरा वर्जन दो साल पहले पेश किया गया था। iPhone SE 4 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.06 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी की नई iPhone सीरीज भी जल्द लॉन्च हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »