Apple के अगले CEO बन सकते हैं John Ternus, कंपनी के चीफ Tim Cook की हो सकती है रिटायरमेंट!

अगल महीने कुक की आयु 65 वर्ष की हो जाएगी। इस वजह से कंपनी के अंदर उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 22:03 IST
ख़ास बातें
  • अगले महीने कुक की आयु 65 वर्ष की हो जाएगी
  • इस वजह से कंपनी के अंदर उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है
  • पिछले 24 वर्षों से Ternus ने एपल में विभिन्न पोस्ट्स पर कार्य किया है

नई आईफोन सीरीज के लिए जोरदार डिमांड के मद्देनजर एपल इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा सकती है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple के बहुत से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने पिछले कुछ वर्षों में इस्तीफा दिया है। इनमें कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Jeff Williams शामिल हैं। एपल के CEO, Tim Cook के भी जल्द रिटायर होने की अटकल है। 

अगले महीने कुक की आयु 65 वर्ष की हो जाएगी। इस वजह से कंपनी के अंदर उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। Bloomberg के पत्रकार Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में दावा किया है कि इस पोस्ट के लिए कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट, John Ternus प्रमुख दावेदार हैं। पिछले 24 वर्षों से Ternus ने कंपनी में विभिन्न पोस्ट्स पर कार्य किया है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर एपल के रिटेल चीफ, Deirdre O'Brien को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

पिछले महीने एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। कंपनी को नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस सीरीज में iPhone Air को शामिल करने में Ternus का बड़ा योगदान बताया जाता है। हाल ही में ब्रिटेन के लंदन में iPhone 17 की बिक्री शुरू होने पर Ternus ने एपल के स्टोर में कस्टमर्स का स्वागत किया था। 

नई आईफोन सीरीज के लिए जोरदार डिमांड के मद्देनजर एपल इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा सकती है। एपल की योजना इन स्मार्टफोन्स की लगभग 8.6 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। कंपनी का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है। इसके लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया जाएगा। अगले वर्ष आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट्स की जा सकती है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में iPhone 16 इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में भी आईफोन 16 की सबसे अधिक रही थी। एपल को उम्मीद है कि इसका आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन इसकी सेल्स बढ़ाने में सहायता करेगा। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में कंपनी को दक्षिण कोरिया की Samsung से कड़ी टक्कर मिल सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.