Apple के iPhone 15 को Flipkart पर 13,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के 9 से 15 फरवरी तक वैलेंटाइंस डे मोबाइल बोनांजा में आईफोन 15 पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2024 13:58 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में एपल का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है
  • यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, ग्रीन, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है
  • इसमें 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है

इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड फीचर भी दिया गया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 15 सीरीज को पिछले वर्ष सितंबर में देश में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल थे। इस सीरीज के बेस मॉडल आईफोन 15 में तीन स्टोरेज के विकल्प थे। इस स्मार्टफोन में एपल का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। 

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के 9 से 15 फरवरी तक वैलेंटाइंस डे मोबाइल बोनांजा के दौरान आईफोन 15 पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इसके 128 GB के वेरिएंट को 79,900 रुपये, 256 GB को 89,900 रुपये और 512 GB के वेरिएंट को 1,09,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 12,901 रुपये के डिस्काउंट के साथ 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कस्टमर्स अपने क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे आईफोन 15 का प्राइस घटकर 64,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा Citi Bank, HSBC, DBS और Bank of Baroda के कस्टमर्स 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। यह डिस्काउंट 1,500 रुपये तक है। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस 63,499 रुपये होगा। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 3,300 रुपये का कैशबैक उपलब्ध है।  
Advertisement

यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, ग्रीन, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 2,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें डायनैमिक आइलैंड फीचर भी दिया गया है। आईफोन 15 के डुअल रियर कैमरा में 48 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

पिछले वर्ष एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह पहली बार थी कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया था। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। इन स्मार्टफोन्स को एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के चेन्नई में प्लांट में बनाया जा रहा है। कंपनी की चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.