iPhone में आया गेम-चेंजर फीचर, Siri को बदल सकेंगे यूजर्स, लेकिन केवल...

iOS 26.2 बीटा 3 में Apple एक नया बदलाव टेस्ट कर रहा है, जिसके तहत जापान के यूजर्स साइड बटन से Siri की जगह किसी थर्ड-पार्टी वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 15:33 IST
ख़ास बातें
  • जापान में Siri की जगह थर्ड-पार्टी असिस्टेंट का ऑप्शन
  • iOS 26.2 में साइड बटन की फंक्शनैलिटी बदलेगी
  • माना जा रहा है कि Apple ने यह कदम रेग्युलेटरी नियमों के चलते लिया है

पिछले एक साल में AI वॉयस असिस्टेंट्स की दुनिया में जबरदस्त उछाल आया है। Google का Gemini और OpenAI का ChatGPT अब ऐसे लेवल पर पहुंच चुके हैं कि जटिल से जटिल सवाल को भी मिनटों में सुलझा देते हैं। इसी बीच Apple की Siri धीरे-धीरे पीछे छूटती दिख रही है। अब क्यूपरटीनो-स्थित टेक कंपनी आखिरकार इस दौड़ में बराबरी लाने की कोशिश कर रही है। iOS 26.2 beta 3 में Apple ने उस बदलाव की नींव रख दी है, जिसके तहत iPhone यूजर्स Siri की जगह किसी और वॉयस असिस्टेंट को चुन सकेंगे, हालांकि शुरुआत केवल एक ही देश से हो रही है।

iOS 26.2 beta 3 के टीयरडाउन से पता चला (via MacRumors) है कि iPhone में साइड बटन को दबाकर Siri की बजाय किसी और असिस्टेंट को लॉन्च किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के डेवलपर डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि यूजर अपने पसंद के थर्ड-पार्टी वॉयस असिस्टेंट को साइड बटन से एक्टिव कर पाएंगे। हालांकि, यह फीचर सभी के लिए नहीं है। Apple ने साफ किया है कि इसे सिर्फ जापान में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

डेवलपर नोट्स में लिखा है कि जापान में लोग अपने iPhone के साइड बटन पर किसी वॉयस-बेस्ड कन्वर्सेशनल ऐप को तुरंत लॉन्च करने की सुविधा ले सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब ऐप डेवलपर्स अपनी ऐप्स को नए सिस्टम के लिए अपडेट करें।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Apple की शर्तों के अनुसार, यह फीचर तभी काम करेगा जब यूजर का Apple Account रीजन जापान सेट हो और डिवाइस भी जापान में ही फिजिकली लोकेटेड हो। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी यह बदलाव जापान की Mobile Software Competition Act Guidelines का पालन करने के लिए कर रही है, जिसे जापान फेयर ट्रेड कमीशन ने लागू किया था। 

इन गाइडलाइंस के मुताबिक, Apple अपने वॉयस असिस्टेंट को प्राथमिकता नहीं दे सकता और उसे थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी कोर हार्डवेयर इंटरैक्शन तक पहुंच देनी होगी। यही वजह है कि फिलहाल यह बदलाव सिर्फ जापान तक सीमित रखा गया है।

Advertisement

दूसरे देशों में इस बदलाव का इंतजार कर रहे यूजर्स भले थोड़ा निराश हों, लेकिन Apple Siri को लेकर अगले साल एक बड़े ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple करीब एक अरब डॉलर Google को देने वाला है ताकि Siri को Gemini मॉडल पर अपग्रेड किया जा सके। कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगी कि नया मॉडल पूरी तरह Apple के सर्वर्स पर चले और किसी भी तरह का यूजर डेटा Google या किसी थर्ड-पार्टी के पास न जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IOS, iOS 26, Siri, iPhone, Voice Assistant
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.