Apple का स्मार्टफोन शिपमेंट्स में पहला स्थान, Samsung को पीछे छोड़ा

चौथी तिमाही में दुनिया भर में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में सैमसंग लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर थी

Apple का स्मार्टफोन शिपमेंट्स में पहला स्थान, Samsung को पीछे छोड़ा

Apple की सप्लाई चेन पर महामारी के कारण असर पड़ा है और इससे प्रोडक्शन में कमी करनी पड़ी है

ख़ास बातें
  • Apple ने आईफोन 13 सीरीज के प्रोडक्शन की योजना में कमी की थी
  • इसका कारण चिप की सप्लाई में रुकावट आना था
  • सेमीकंडक्टर की बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों पर असर पड़ा है
विज्ञापन
पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में दुनिया भर में स्मार्टफोन शिपमेंट्स के लिहाज से Apple का पहला स्थान रहा। Apple ने Samsung को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। पिछले तिमाही में स्मार्टफोन सेल्स में आईफोन बनाने वाली इस कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत की थी। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां Xiaomi, Oppo और Vivo क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रही।

मार्केट एनालिस्ट फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने आईफोन 13 सीरीज की मजबूत डिमांड की वजह से सैमसंग को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, "Apple के आईफोन की चीन में सेल्स बहुत अच्छी रही। कंपनी को अपने प्रमुख डिवाइसेज के प्राइस में कमी करने का फायदा मिला है।" हालांकि, Apple की सप्लाई चेन पर महामारी के कारण असर पड़ा है और इससे प्रोडक्शन में कमी करनी पड़ी है। इससे कुछ मार्केट्स में आईफोन खरीदने के लिए कस्टमर्स को इंतजार करना पड़ रहा है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि चौथी तिमाही में दुनिया भर में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में सैमसंग लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर थी। सैमसंग के प्रदर्शन में इससे पिछले वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में सुधार हुआ है। चीन की  Xiaomi को 12 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान मिला है। Oppo और Vivo क्रमशः 9 और 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे और पांचवें पायदान पर रही। Bloomberg ने दिसंबर में रिपोर्ट दी थी कि Apple ने सप्लायर्स को बताया है कि उसे आईफोन 13 सीरीज के लिए लंबा इंतजार करने के बाद कस्टमर्स की दिलचस्पी बरकरार रहने की उम्मीद नहीं है। कंपनी का मानना है कि इस वर्ष सप्लाई में तेजी आ सकती है। Apple ने इससे पहले आईफोन 13 सीरीज के प्रोडक्शन की योजना में लगभग एक करोड़ यूनिट की कमी की थी। इसका कारण चिप की सप्लाई में रुकावट आना था। 

सेमीकंडक्टर की दुनिया भर में कमी से बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों पर असर पड़ा है। ये कंपनियां अपने डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस में बदलाव कर उपलब्ध कंपोनेंट्स के साथ प्रोडक्शन करने की कोशिश कर रही हैं। सेमीकंडक्टर की सप्लाई में इस वर्ष की दूसरी छमाही तक सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इस मुश्किल से निपटने के लिए बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने अधिक बिकने वाले हैंडसेट्स को प्रायरिटी दे रही हैं और नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च को टाल रही हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Apple, Samsung, IPhone, Shipments, Xiaomi, China
डेविड डेलिमा

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के रूप में, डेविड डेलिमा की ओपन-सोर्स ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  2. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  5. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  6. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  7. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  8. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  9. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  10. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »