स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड

इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। हालांकि, कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की कमजोर डिमांड और Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च में देरी से कंपनी की बिक्री में छह प्रतिशत की गिरावट हुई है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट छह प्रतिशत घटी हैं
  • इसके पीछे मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और कमजोर डिमांड प्रमुख कारण हैं
  • एपल का 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस मार्केट में पहला स्थान है

कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने नए लॉन्च को टालने के साथ ही प्राइसिंग में भी बदलाव किया है

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस गिरावट के पीछे मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज बड़ा कारण है। इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला रैंक है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट छह प्रतिशत घटी हैं। इसके पीछे मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और कमजोर डिमांड प्रमुख कारण हैं। कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने नए लॉन्च को टालने के साथ ही प्राइसिंग में भी बदलाव किया है। मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने का बहुत से देशों में असर पड़ा है। बड़ी संख्या में कस्टमर्स ने गैर जरूरी खर्च को रोक दिया है और इससे स्मार्टफोन्स की डिमांड में भी कमी हुई है। 

Advertisement

इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली इस कंपनी को वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। यह पहली बार है कि जब एपल ने एक वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत सहित एशिया-पैसिफिक के मार्केट्स में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। हालांकि, कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की कमजोर डिमांड और Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च में देरी से कंपनी की बिक्री में छह प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का इस मार्केट में लगभग 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान है। हालांकि, कंपनी के मार्केट शेयर में कमी हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी के एंट्री-लेवल सेगमेंट पर फोकस करने से इसके ब्रांड पर असर पड़ा है। हालांकि, कंपनी को प्रीमियम सेगमेंट में चीन में Xiaomi 17 सीरीज के लिए अच्छी डिमांड मिल रही है। स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में Oppo और Vivo का चौथा और पांचवां स्थान है। चीन की इन स्मार्टफोन मेकर्स का मार्केट शेयर क्रमशः 11 प्रतिशत और आठ प्रतिशत का है। इस मार्केट में Google और ब्रिटिश स्मार्टफोन मेकर Nothing ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 14 प्रतिशत और लगभग 25 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.