Apple की भारत में रिटेल स्टोर्स खोलने की तैयारी, शुरू की हायरिंग

कंपनी की वेबसाइट पर भारत में बिजनेस एक्सपर्ट, ऑपरेशंस एक्सपर्ट और टेक्निकल स्पेशिलिटी जैसी कई पोजिशंस के लिए हायरिंग की जानकारी दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 15:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है
  • एपल देश में ऑनलाइन डायरेक्ट सेल्स कर रही है
  • आईफोन 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग हो रही है

पिछले वर्ष Apple ने ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है थी

अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple ने भारत में रिटेल स्टोर्स खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी देश में वर्कर्स को हायर कर रही है। कंपनी की वेबसाइट पर भारत में बिजनेस एक्सपर्ट, ऑपरेशंस एक्सपर्ट और टेक्निकल स्पेशिलिटी जैसी कई पोजिशंस के लिए हायरिंग की जानकारी दी गई है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल ने दिल्ली और मुंबई जैसी लोकेशंस के लिए कुछ रिटेल वर्कर्स को भी हायर करने की योजना बनाई है। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। एपल ने दो वर्ष पहले देश में ऑनलाइन डायरेक्ट सेल्स शुरू की थी। हालांकि, इसकी रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना मे कुछ देरी हुई है। एपल ने पिछले वर्ष भारत में अपनी iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की घोषणा की थी। इससे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के तौर पर देखा गया था। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के प्लांट में आईफोन 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री के लिए असेंबलिंग हो रही है। 

पिछले वर्ष Apple ने ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है थी। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण था। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Apple की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इससे पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। 

एपल लगभग पांच वर्षों से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। iPhone के प्रोडक्शन में पिछले वर्ष भारी कमी होने का अनुमान है। Foxconn की चीन के Zhengzhou की फैक्टरी में खराब स्थितियों के कारण वर्कर्स के उपद्रव और तोड़फोड़ से प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा है। इससेiPhone Pro का प्रोडक्शन लगभग 60 लाख यूनिट्स घट सकता है। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max का अधिकतर प्रोडक्शन होता है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.