Apple का इवेंट मार्च में! नई चिप के साथ आ सकते हैं MacBook Pro, MacBook Air और Mac mini

साल 2022 के इस पहले इवेंट में ऐपल का फोकस 5G iPhone SE और iPad Air पर होगा।

Apple का इवेंट मार्च में! नई चिप के साथ आ सकते हैं MacBook Pro, MacBook Air और Mac mini

Photo Credit: Apple

यह भी जानकारी है कि ऐपल मई या जून के आसपास भी कुछ और मैक लॉन्‍च करने को तैयार है।

ख़ास बातें
  • यह जानकारी एनालिस्‍ट मार्क गुरमन के हवाले से सामने आई है
  • 8 मार्च को हो सकता है ऐपल का स्प्रिंग इवेंट
  • ऐपल का फोकस 5G iPhone SE और iPad Air पर होगा
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज ‘ऐपल' (Apple) 8 मार्च को होने वाले एक इवेंट में नई MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro के मॉडल्‍स को लॉन्‍च कर सकती है। खबरें हैं कि ये डिवाइसेज Apple M1 और M2 प्रोसेसर से पावर्ड होंगी। यह जानकारी एनालिस्‍ट मार्क गुरमन के हवाले से सामने आई है। उनका यह भी कहना है कि साल 2022 के इस पहले इवेंट में ऐपल का फोकस 5G iPhone SE और iPad Air पर होगा। मार्क के अनुसार, M2 सिलिकॉन प्रोसेसर, M1 की तुलना में थोड़ा तेज होगा। 

मार्क गुरमन के ब्लूमबर्ग न्यूजलेटर के अनुसार, ऐपल अपने एंड-टु-एंड कंप्यूटर ओवरहाल के थर्ड फेज में प्रवेश करेगा। इसके तहत कंपनी इंटेल प्रोसेसर से खुद को अपने सिलिकॉन प्रोसेसर में शिफ्ट कर रही है। थर्ड फेज में ऐपल नए मैक मॉडल्‍स लॉन्‍च कर सकती है, जो नई M2 चिप से पावर्ड होंगे। उन्हें उम्मीद है कि 2022 में MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro के कई मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

मार्क गुरमन के अनुसार, 8 मार्च को जिस इवेंट की अफवाहें हैं, उसकी शुरुआत 5G iPhone SE और iPad Air से होगी। साथ ही कम से कम एक नए मैक को भी लाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में एक अन्य रिपोर्ट में भी यह जानकारी शेयर की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple बजट-लेवल 5G iPhone SE 3 और एक नया iPad लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, मार्क गुरमन ने सोर्सेज का हवाला देते हुए कहा है कि ऐपल मई या जून के आसपास भी कुछ और मैक लॉन्‍च करने को तैयार है। 

उनका कहना है कि ऐपल एक नए मैक मिनी को M1 प्रो चिप के साथ लॉन्‍च करेगी। इसके अलावा, 13 इंच की MacBook Pro को M2 चिप के साथ लाया जाएगा जो 2020 मॉडल का सक्‍सेसर होगा। Mac mini को M2 चिप के साथ पेश किया जाएगा, जबकि 24 इंच के iMac में भी M2 चिप होगी। यही नहीं, M2 चिप के साथ एक रि-डिजाइन MacBook Air आ सकती है। iMac Pro को M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर ऑप्‍शंस के साथ उतारा जा सकता है। 

हाल ही में, तीन Mac PC को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) की वेबसाइट पर देखा गया था। तीन मॉडलों में से एक को पोर्टेबल कंप्यूटर के रूप में पेश किया गया था।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • कमियां
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »