Vision Pro की कम डिमांड से Apple को लगा झटका, अगला वर्जन लाने की टाली योजना

कंपनी का पूर्वानुमान था कि इसकी आठ लाख तक यूनिट्स बिक सकती हैं। हालांकि, यह अनुमान घटकर 4,00,000 से 4,50,000 यूनिट्स का हो गया है

Vision Pro की कम डिमांड से Apple को लगा झटका, अगला वर्जन लाने की टाली योजना

कंपनी को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • कंपनी की इसे जल्द अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश करने की योजना है
  • एपल ने विजन प्रो के लिए ऑर्डर्स को भी घटाया है
  • इसके यूजर्स को कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलेगा
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह केवल अमेरिका में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी की इसे जल्द अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश करने की योजना है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया कि इसे जल्द चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने पावर ऑन न्यूजलेटर में बताया है कि एपल की विजन प्रो के लिए अगले दो वर्षों की योजना में इसका अगला वर्जन लाने की जानकारी नहीं है। हाल ही में Apple को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने भी कहा था कि विजन प्रो 2 की मैन्युफैक्चरिंग 2027 से पहले शुरू नहीं होगी। ऐसी रिपोर्ट है कि कंपनी ने विजन प्रो के लिए ऑर्डर्स को भी घटाया है। एपल को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है क्योंकि इसकी डिमांड घटी है। कंपनी का पूर्वानुमान था कि इसकी आठ लाख तक यूनिट्स बिक सकती हैं। हालांकि, यह अनुमान घटकर 4,00,000 से 4,50,000 यूनिट्स का हो गया है। इस डिवाइस को इस वर्ष चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। कुक ने चाइना डिवेलपमेंट फोरम के दौरान बताया कि इसे चीन में इस वर्ष लॉन्च किया जाएगा। 

उनका कहना था कि चीन में एपल की रिसर्च और डिवेलपमेंट में इनवेस्टमेंट बरकरार रखने की योजना है।  हालांकि, इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में चीन में iPhone की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत घटी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह कंपनी के लिए डिमांड में कमी का बड़ा संकेत है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है। Vision Pro के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया था, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का हमारा एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" इसके यूजर्स को PGA TOUR Vision, NBA, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »