ऐप्पल आईफोन व आईपैड को साथ खरीदने पर मिलेगा 23,000 रुपये तक का कैशबैक

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 12:06 IST
ख़ास बातें
  • कॉम्बो ऑफर ऐप्पल के चुनिंदा ऑफलाइन आधिकारिक रीसेलर पर ही उपलब्ध है
  • इस ऑफर के लिए आईफोन और आईपैड को एक ही स्टोर से एक साथ खरीना होगा
  • यह ऑफर सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है
ऐप्पल आईफोन और आईपैड को एक साथ खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ऐप्पल और सिटीबैंक ने मिलकर अनोखा कॉम्बो ऑफर पेश किया है। आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने वाले ग्राहक अगर आईपैड भी साथ खरीदते हैं तो उन्हें 23,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

यह ऑफर इसके उलट भी काम करता है। यानी अगर कोई ग्राहक एक आईपैड खरीदता है तो उतना ही अमाउंट लेटेस्ट आईफोन मॉडल पर भी कैशबैक मिलेगा। ऐप्पल-सिटीबैंक का यह आईफोन-आईपैड कॉम्बो ऑफर ऐप्पल के चुनिंदा ऑफलाइन आधिकारिक रीसेलर पर ही उपलब्ध होगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर सिर्फ सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। गैज़ेट्स 360 को मिले ऑफर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस ऑफर के लिए आईफोन और आईपैड को एक ही स्टोर से एक साथ खरीना होगा। और इसके लिए एक ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा और खरीदारी के समय मोबाइल नंबर भी एक ही होना चाहिए।

इस ऑफर क शुरुआत पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुई और यह 31 दिसंबर 2016 तक चलेगा। इस ऑफर अवधि के दौरान ग्राहक हर महीने दो ट्रांजेक्शन करने के साथ ही अधिकतम चार ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
Advertisement

आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को 17,000 रुपये कैशबैक मिलेगा अगर वे एक आईपैड मिनी 2 या आईपैड मिनी 4 भी खरीदते हैं। वहीं आईपैड एयर 2 खरीदने पर 18,000 जबकि आईपैड प्रो खरीदने पर 23,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इन-स्टोर बचत भी उपलब्ध है जिसके तहत आईपैड मिनी 2 (कैशबैक और सेविंग के बाद 2,100 रुपये) आईपैड एयर 2 पर 2,900 रुपये (11,000 रुपये कीमत) और आइपैड प्रो के 9.7 इंच पर 5,900 की बचत (21,000 रुपये कीमत) होगी।
Advertisement

आईपैड प्रो खरीदने वाले ग्राहक 23,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं अगर वे आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस भी खरीदते हैं। वहीं आईपैड एयर 2 ग्राहक आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने पर 18,000 रुपये कैशबैक, जबकि आईपैड मिनी 2/मिनी 4 ग्राहक 17,000 रुपये कैशबैक किसी भी लेटेस्ट आईफोन वेरिएंट को खरीदने पर पा सकते हैं।

यह कैशबैक अमाउंट खरीदारी के 90 दिनों के भीतर सिटीबैंक क्रेडिट कार्डधारक के अकाउंट में मिल जाएगा। इस ऑफर से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Citibank, IPhone, Ipad
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.