एक और फ्रीडम 251? डोकॉस एक्स1 स्मार्टफोन 888 रुपये में लॉन्च

एक और फ्रीडम 251? डोकॉस एक्स1 स्मार्टफोन 888 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
फरवरी महीने में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त बवाल हुआ था। इसकी वजह थी, रिंगिंग बेल्स कंपनी द्वारा फ्रीडम 251 स्मार्टफोन मात्र 251 रुपये में पेश किया जाना। यह स्मार्टफोन कुछ हफ्तों तक सुर्खियों में रहा। लॉन्च के साथ इसकी चर्चा हर किसी के जुबान पर थी। हालांकि, नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स जल्द ही विवादों के घेरे में आ गई। यह स्मार्टफोन विवादों का हिस्सा बन गया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि फोन निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गया। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत इसकी कीमत थी। कंपनी को कुछ दिनों के अंदर 6 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले। लेकिन शुरुआती बुकिंग के बाद फ्रीडम 251 के निर्माताओं ने घोषणा की कि प्री-बुकिंग के पैसे को वापस लौटाया जाएगा। इसके अलावा यह हैंडसेट सिर्फ कैश ऑन डिलिवरी में उपलब्ध होगा। हैंडसेट का पहला बेड़ा जून में ग्राहकों तक पहुंचेगा।

इसके बाद एक और भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एमफोन अपने हैंडसेट को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रही। इस कंपनी के स्मार्टफोन किफायती दाम में अच्छे स्पेसिफिकेशन से लैस थे। लेकिन एमफोन 'मैंगो' स्मार्टफोन आर्थिक गड़बड़ियों के कारण विवादों में फंस गया। इस कंपनी के मालिकों को ब्रांड के लॉन्च के मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

सस्ते मोबाइल के दौर में जयपुर स्थित कंपनी डोकॉस ने नया धमाका किया है। कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन एक्स1 मात्र 888 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस हैंडसेट की बिक्री 2 मई से शुरू होगी। जबकि इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार को बंद हो जाएगी।

डोकॉस एक्स1 प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। वैसे हमारा अपने पाठकों को सुझाव को होगा कि इससे फिलहाल बचें, क्योंकि इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की पारदर्शिता रिंगिंग बेल्स या एमफोन से भी कम है। वेबसाइट ठप होने के अलावा प्री-ऑर्डर बुकिंग की प्रक्रिया भी संदेह पैदा करने वाली है। संपर्क साधने पर ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी ने हमारे ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दिए।

गौर करने वाली बात है कि 888 रुपये दाम बिना टैक्स के है। टैक्स के साथ हैंडसेट की अंतिम कीमत क्या होगी, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग करने में नाकाम रहने के बाद गैजेट्स 360 ने ग्राहक सेवा केंद्र के जरिए कंपनी से संपर्क साधने की कोशिश की। हमें जानकारी दी गई कि ग्राहकों को एसएमएस बुकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा जिसका ज़िक्र कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर किया गया है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डोकॉस एक्स1 में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी रॉम, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक), जीपीआरएस/ एज, 3जी, 1300 एमएएच की बैटरी, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट है। इसका वज़न 102 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 122.2x64.4x9.3 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  2. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  3. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  4. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  5. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  6. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  7. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »