एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू 1 जारी, कई नए फ़ीचर शामिल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:02 IST
पिछले साल के एंड्रॉयड एन की तरह ही, एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू को भी जल्द रिलीज़ कर दिया गया है। डेवलेपर प्रिव्यू का मतलब है कि यह ऐप डेवलेपर और डिवाइस बनाने वालों के लिए है। और अभी यह अपने शुरुआती दौर में है। एंड्रॉयड ओ में बैकग्राउंड लिमिट्स, नोटिफिकेशन चैनल, स्टैंडर्ड ऑटोफिल एपीआई, पिक्चर-इन-पिक्चर वीडियो, अडेप्टिव आइकन के साथ मल्टी-डिस्प्ले सपोर्ट भी मिलेगा।

पिछले कई हफ्तों से गूगल एंड्रॉयड ओ को लेकर ख़बरे हैं और अब आखिरकार एंड्रॉयड ओ आधिकारक हो गया है। गूगल का पहला डेवेलपर प्रिव्यू नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन सपोर्ट करता है लेकिन अभी यह सिर्फ डेवेलपर के लिए है और बेहद शुरुआती दौर में है। अभी, कोई बीटा या ओटीए इमेज उपलब्ध नहीं है, जिसका मतलब है कि यूज़र को अपने डिवाइस डेवलेपर प्रिव्यू फ्लैश करना होगा।
Advertisement

ऊपर बताए गए फ़ीचर को जहां पहले बिल्ड के साथ जारी किया गया है। लेकिन आने वाले समय में कुछ और फ़ीचर आने की उम्मीद है, क्योंकि फाइनल बिल्ड के 2017 की तीसरी तिमाही से पहले आने की उम्मीद नहीं है गूगल ने आने वाले कई डेवलेपर प्रिव्यू रिलीज़ का भी खुलासा किया है। एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू 2 मई में, डेवलेपर प्रिव्यू 3 फाइनल एपीआई के साथ जून में और डेवेलपर प्रिव्यू 4 जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। फाइनल रिलीज़ तीसरी तिमाही में होगा।

गूगल आई/ओ में एंड्रॉयड एन के कई और फ़ीचर के बारे में पता चलने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल हम, एंड्रॉयड ओ के अभी आए नए फ़ीचर पर एक नज़र डालते हैं।
Advertisement

ऐप के लिए बैकग्राउंड लिमिट पर ज्यादा नियंत्रण
Advertisement
एंड्रॉयड नूगा ने स्मार्टफोन यूज़र को बेहतर बैटरी लाइफ मिलने में मदद की और एंड्रॉयड ओ ने इसे और बेहतर बनाने का वादा किया है। गूगल ने बैकग्राउंड में ऐप के लिए अतिरिक्त ऑटोमेटिक लिमिट जोड़ी हैं, जो कि ख़ासकर तीन क्षेत्र- अंतर्निहित ब्रॉडकास्ट, बैकग्राउंड सर्विस और लोकेशन अपडेट शामिल हैं।

नोटिफिकेशन चैनल
गूगल ने नए नोटिफिकेशन चैनल फ्रेमवर्क के साथ यूज़र को नोटिफिकेशन के लिए ज्यादा कंट्रोल दिया है। इनमें नोटिफिकेशन कंटेट के लिए ऐप को कैटेगराइज़ किया जा सकता है। इसमें सभी ऐप की नोटिफिकेशन को एक साथ मैनेज करने की जगह यूज़र एक ऐप के लिए अलग-अलग तरह के नोटिफिकेशन सेट कर सकता है। यूज़र जरूरत, आवाज़, लाइट, वाइब्रेशन आदि के हिसाब से पूरे चैनल के लिए कंट्रोल सेट कर सकते हैं।
Advertisement
 

अडेप्टिव आइकन
ऐप में अब, अडेप्टिव लॉन्चर आइकन हैं जो अब डिवाइस के हिसा से अलग-अलग आकार के होंगे। इसके अलावा सिस्टम अब, आइकन को एनिमेटेड करने और उन्हें शॉर्टकट, सेटिंग करने की क्षमता के साथ आता है।
Advertisement

हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट और नए कनेक्टिविटी फ़ीचर
एंड्रॉयड ओ में अब हाई-क्वालिटी ब्लूटूथ ऑडियो कोडेक जैस सोनी का एलडीएसी कोडेक सपोर्ट मिलेगा। ऑडियो एक नया नेटिव एपीआई है जिसे ख़ासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस वाले ऐप के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऑडियो इस्तेमाल करने वाले ऐप से डेटा स्ट्रीम के जरिए रीड और राइट कर सकते हैं।

गूगल नए वाई-फाई फ़ीचर जैसे वाई-फाई अवेयर भी शामिल कर रहा है, जिसे पहले नेबर अवेयरनेस नेटवर्किंग (एनएएन) नाम से जाना जाता था। इससे ऐप और आसपास डिवाइस को इंटरनेट एक्सेस पॉइंट के बिना ही वाई-फाई से कम्युनिकेट किया जा सकता है। कनेक्शनसर्विस एपीआई भी थर्ड-पार्टी कॉलिंग ऐप बन गया है, जिसे अब अलग-अलग यूआई जैसे कि कार की हेड यूनिट में दिखाया जा सकता है।

बेहतर कीबोर्ड नेविगेशन
क्रोम ओएस पर गूगल प्ले ऐप के साथ, गूगल अब एंड्रॉयड ओ में ऐसे डिवाइस के लिए कीबोर्ड के इस्तेमाल को अहमियत दे रहा है।

इसके अलावा वेबव्यू को बेहतर किया है जिसमें अब डिफॉल्ट तौर पर मल्टीप्रोसेस इनेबल होगा। और एक नया एपीआई है जिससे अब ऐप क्रैश होने या हैंग होने पर ज्यादा बेहतर तरीके से डील कर सकेंगे। एंड्रॉयड ओ अब कई नई जावा लैंग्वेज एपीआई सपोर्ट करता है, इनमें नया जावा.एपीआई भी शामिल है। द एंड्रॉयड रनटाइम के पहले से ज्यादा तेज होने की बात कहा जा रही है, और इसके कुछ ऐप्लिकेशन बेंचमार्क पर 2 गुना ज्यादा बेहतर होने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  3. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.