Android 11 डेवलपर प्रिव्यू हुआ जारी, इन खास फीचर्स से है लैस

Android 11 के आखिरी बिल्ड को 2020 की तीसरी तिमाही तक जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके पहले डेवलपर बिल्ड को केवल पिक्सल फोन्स के लिए जारी किया गया है।

Android 11 डेवलपर प्रिव्यू हुआ जारी, इन खास फीचर्स से है लैस

Google 11 का आखिरी बिल्ड 2020 की तीसरी तिमाही तक जारी कर दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Android 11 फिलहाल केवल टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है
  • इसका अंतिम बिल्ड 2020 की तीसरी तिमाही तक जारी होगा
  • एंंड्रॉयड 11 में नए कैमरा फीचर्स, प्राइवेसी के संबंधित टूल्स शामिल होंगे
विज्ञापन
Android 11 लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। Google ने एंड्रॉयड 11 का पहला डेवलपर प्रिव्यू जारी कर दिया है और यह अब डेवलपर्स के लिए डाउनलोड और टेस्ट करने के लिए उपलब्ध है। गूगल आमतौर पर डेवलपर को नया एंड्रॉयड वेरिएंट मार्च में दोता है, लेकिन एंड्रॉयड 11 का पहला डेवलपर प्रिव्यू नियमित रिलीज साइकल से पहले जारी किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फोल्डेबल फोन और स्क्रीन टाइप्स के लिए कुछ खास फीचर्स होंगे। यह वर्ज़न नए कैमरा फीचर्स, प्राइवेसी के संबंधित टूल्स, 5जी से संबंधित सुधार समेत और भी बहुत से फीचर्स से लैस होगा। एंड्रॉयड 11 के पहले डेवलपर प्रिव्यू को जारी करने के अलावा गूगल ने आगामी स्थिर अपडेट की समयरेखा भी बताई है।

Google का कहना है कि सिस्टम इमेज समेत पहले Android 11 डेवलपर प्रिव्यू के लिए जीएसआई फाइलें Pixel 4, Pixel 3a, Pixel 3 और Pixel 2 के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। गूगल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रिव्यू बिल्ड केवल डेवलपर्स के लिए है और इसे नियमित यूज़र्स के लिए नहीं बनाया गया है। हालांकि, बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम जल्द ही नियमित रूप से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए इनवाइट के आधार पर जारी कर दिया जाएगा और इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए जाएंगे।
 

Android 11 Release Schedule

गूगल द्वारा साझा की गई Android 11 के सभी बिल्ड की रिलीज़ समयरेखा

Android 11 डेवलपर प्रिव्यू 1: फरवरी

एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रिव्यू  2: मार्च

एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रिव्यू  3: अप्रैल

एंड्रॉयड 11 बीटा 1: मई

एंड्रॉयड 11 बीटा 2: जून

एंड्रॉयड 11 बीटा 3: 2020 की तीसरी तिमाही

एंड्रॉयड 11 आखिरी बिल्ड: 2020 की तीसरी तिमाही

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »