Motorola One Power को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Motorola ने अपने सपोर्ट पेज पर पुष्टि की है कि मोटोरोला वन पावर के लिए एंड्रॉयड 10 स्टेबल अपडेट रोलआउट कर दिया गया है। इसे धीरे-धीरे हर डिवाइस तक पहुंचाया जाएगा।

Motorola One Power को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Motorola One Power की खासियत है बड़ी बैटरी

ख़ास बातें
  • Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है Motorola One Power में
  • मोटोरोला वन पावर के लिए अपडेट दिसंबर का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है
विज्ञापन
Motorola One Power को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट को फेज के आधार पर रोलआउट किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि अपडेट को हर मोटोरोला वन पावर हैंडसेट तक पहुंचने में एक महीने का वक्त लग सकता है। Motorola का कहना है कि हर डिवाइस को 10 जनवरी 2020 तक अपडेट मिल जाएगा। अपडेट अपने साथ दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। मोटोरोला वन पावर के लिया जारी हुआ अपडेट पुरानी कमियों को दूर करता है। साथ में सिस्टम को और स्टेबल बनाता है।

Motorola ने अपने सपोर्ट पेज पर पुष्टि की है कि मोटोरोला वन पावर के लिए एंड्रॉयड 10 स्टेबल अपडेट रोलआउट कर दिया गया है। इसे धीरे-धीरे हर डिवाइस तक पहुंचाया जाएगा। लेटेस्ट वर्ज़न का बिल्ड नंबर QPT30.61-18 है। फोन को हाल ही में दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला था। जिन यूज़र्स को यह सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला है। उन्हें लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के साथ यह मिल जाएगा।

Motorola One Power यूज़र्स खुद भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए Settings > System > Advanced > System updates में जाना होगा। हम आपको अपडेट को मजबूत वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके साथ फोन को चार्ज पर भी लगाए रहें। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो 10 जनवरी तक का इंतज़ार कर लीजिए।

याद रहे कि मोटोरोला वन पावर को सितंबर महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Motorola One Power specification

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »